फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News : जेल प्रहरियों ने विभागीय पदोन्नति परीक्षा में लगाई दौड़, 13 रिक्त पदों पर की जाएगी नियुक्ति

Sun, 29 Dec 2024 09:05 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

घूघरा स्थित कारागार प्रशिक्षण संस्थान में रविवार को जेल प्रहरियों के लिए विभागीय पदोन्नति परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में जेल प्रहरियों ने पदोन्नति के लिए लिखित परीक्षा दी, साथ ही दो किलोमीटर की दौड़ भी लगाई। यह परीक्षा मुख्य प्रहरी के 13 रिक्त पदों के लिए आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
जेल प्रहरियों ने पदोन्नति के लिए लिखित परीक्षा दी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर की जेटीआई में रविवार को विभागीय पदोन्नति परीक्षा का आयोजन किया गया, जहां जेल प्रहरियों ने मुख्य प्रहरी पद पर विभागीय पदोन्नति के लिए लिखित परीक्षा दी, जिसके बाद अभ्यर्थियों ने दो किमी की दौड़ भी लगाई। मुख्य प्रहरी के 13 रिक्त पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी, कल सोमवार को परीक्षा में उत्तीर्ण प्रहरियों की ड्रिल एवं मस्केट्री की परीक्षा तथा साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


जेटीआई प्राचार्य पारस जांगिड़ ने बताया कि डीपीसी वर्ष 2020-21 के लिए बीकानेर, भरतपुर तथा जयपुर मंडल के लिए मुख्य प्रहरी के 13 रिक्त पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। डीजी जेल गोविन्द गुप्ता की ओर से एक चयन बोर्ड गठित किया गया है, जिसमें अध्यक्ष उप महानिरीक्षक कारागार रेंज जयपुर मोनिका अग्रवाल, सदस्य जेल अधीक्षक जेल मुख्यालय जयपुर अशोक वर्मा व सदस्य सचिव जेल अधीक्षक केंद्रीय कारागृह अलवर शिवेंद्र कुमार शर्मा शामिल हैं। परीक्षा में 3 महिला तथा 54 पुरुष समेत 57 प्रहरी शामिल हुए। 

परीक्षा के आयोजन में आर. अनंतेश्वर, अधीक्षक केंद्रीय कारागृह अजमेर, डिप्टी जेलर हिना खान, आउटडोर स्टाफ बनवारीलाल शर्मा, सुरेश, सुभाष बिश्नोई, नरेंद्र सिंह, अर्जुन, रसाल ने सहयोग किया। परीक्षा में प्रशिक्षु डिप्टी एसपी लक्ष्मण बिश्नोई, कोमल पुरोहित, मुरली मनोहर सुथार, परेश कुमार प्रजापति, जितेन्द्र सिंह राठौड़ तथा धीरज मीणा ने वीक्षक की भूमिका निभाई। सोमवार को परीक्षा में उत्तीर्ण प्रहरियों की ड्रिल एवं मस्केट्री की परीक्षा तथा साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें