फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: कई सालों से अलग रह रहे पति-पत्नी, आपसी सहमति से हुए एक दूसरे के, लोक अदालत में हुआ फैसला

Sat, 09 Mar 2024 02:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: शनिवार को अजमेर में लगी लोक अदालत में जहां आपसी सहमति से सैकड़ो फैसलों का निष्कारण हुआ तो वहीं अजमेर की फैमिली कोर्ट संख्या 2 में भी दो पति पत्नियों के जोड़ों को दोनों पक्षों के एडवोकेट व न्यायाधीश की समझाइश से एक कर दिया गया।
विज्ञापन
सालों से अलग रह रहे पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहला मामला अजमेर के रहने वाले शिव व लक्ष्मी का था जो पिछले 6 सालों से घरेलू झगड़ों के चलते अलग रह रहे थे। उनको एडवोकेट व न्यायाधीश के द्वारा लोक अदालत में समझाया गया। जिसके बाद आज दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाकर एक साथ रहने का फैसला किया।

विज्ञापन


वहीं दूसरे मामले में अजमेर के ही रहने वाले नीरज और पूजा ने भी आपसी सहमति व दोनों पक्षों के एडवोकेट की समझाइश के बाद आज न्यायाधीश के समक्ष एक दूसरे को माला पहनकर मुंह मीठा कराया और हमेशा एक दूसरे के साथ रहने की बात कही। नीरज के एडवोकेट शिव प्रसाद कुलदीप ने बताया कि नीरज और पूजा दोनों पति-पत्नी साल 2022 में हुए छोटे से घरेलू झगड़े के कारण दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे और उन्होंने न्यायालय में केस दर्ज कर दिया था।

बता दें कि दोनों के 2 बच्चे भी है, लेकिन उन्होंने वह पूजा की ओर से एडवोकेट शंकर सोकरिया ने दोनों पति-पत्नी से समझाइस की और दोनों को आपसी सहमति से रहने के लिए राजी किया। जिसके बाद आज उन्होंने फैमिली कोर्ट संख्या 2 में लगी लोक अदालत में न्यायाधीश सीमा जुनेजा के सामने एक दूसरे को माला पहनाकर मिठाई खिलाई और दोनों ने हमेशा एक साथ रहने का एक दूसरे से वादा किया।
विज्ञापन


2 साल बाद दोनों पति-पत्नी मिले
दोनों के राजी होने के बाद दोनों के चेहरों पर खुशी देखी गई। एडवोकेट शिव प्रसाद कुलदीप ने बताया कि परिवार में होने वाले छोटे छोटे झगड़ों के कारण पति-पत्नियों में आपसी मनमुटाव हो जाता है, जिसे समझाइश से दूर किया जा सकता है, इसी का परिणाम है कि आज उन्होंने 2 साल बाद दोनों पति-पत्नियों को फिर से एक कर दिया और उन्हें समझाया कि भविष्य में छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा ना करें और प्यार से एक दूसरे के साथ रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें