फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: हरियाणा की कुख्यात सांसी गैंग ने ट्रेन में दिया वारदात को अंजाम, जीआरपी ने चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Mar 2025 07:16 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: जीआरपी डिप्टी रामअवतार चौधरी ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने 10 दिन तक हरियाणा के रोहतक और भिवानी में जांच की। इस दौरान हरियाणा निवासी मनीष उर्फ विक्की पर शक गहराया। उसे उसके गांव से गिरफ्तार किया गया, जहां पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
विज्ञापन
जीआरपी थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीआरपी ने ट्रेन में सोने और डायमंड के आभूषण चोरी करने वाली हरियाणा की कुख्यात सांसी गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। घटना 9 फरवरी 2025 की है, जब सूरत निवासी पायल जैन अपने परिवार के साथ भीलवाड़ा में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रही थीं। सफर के दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनके बैग में चीरा लगाकर कीमती सोने और डायमंड के गहने चोरी कर लिए।

घटना की रिपोर्ट चित्तौड़गढ़ जीआरपी थाने में दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी एसपी ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएचओ चित्तौड़गढ़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में पता चला कि इस वारदात के पीछे हरियाणा की कुख्यात सांसी गैंग का हाथ है।

हरियाणा में 10 दिन तक चली पुलिस जांच

विज्ञापन

जीआरपी डिप्टी रामअवतार चौधरी ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने 10 दिन तक हरियाणा के रोहतक और भिवानी में जांच की। इस दौरान हरियाणा निवासी मनीष उर्फ विक्की पर शक गहराया। उसे उसके गांव से गिरफ्तार किया गया, जहां पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। मनीष ने अपने तीन अन्य साथियों - रोहतास, प्रदीप उर्फ संदीप और राहुल के नाम भी उजागर किए।

पढ़ें: डांगियावास बाईपास के पास ट्रक में अचानक लगी आग, दूर-दूर तक दिखा धुआं; मौके पर पहुंची दमकल

जेवरात बरामद, आगे की जांच जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो सोने की चेन, दो सोने के टॉप्स और एक डायमंड का हार बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य वारदातों में इनकी संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है। जीआरपी की इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें