फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: बेरोजगारों के लिए आरपीएससी का तोहफा, आरएएस 2024 सहित 733 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया

Tue, 03 Sep 2024 07:45 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

आरपीएससी ने बेरोजगारों को खुश करते हुए कल आरएएस 2024 समेत विभिन्न पदों पर वेकेंसी निकाली है। आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार आवेदन इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी की वेबसाइट पर जाकर अन्य सूचना प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने निकाली विभिन्न भर्तियां
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सोमवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आवेदक इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इनमें से किसी भी परीक्षा के लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। विज्ञापन के अनुसार आरपीएससी राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाओं के तहत कुल 733 पदों पर भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा।
विज्ञापन


राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2024 के अंतर्गत राज्य सेवाओं के 346 एवं अधीनस्थ सेवाओं के 387 कुल 733 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त आयोग द्वारा सहायक मत्स्य विकास अधिकारी के कुल 8 पद एवं समूह अनुदेशक/ सर्वेयर/ सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-।। के 68 पदों के लिए भी विज्ञापन जारी किए गए हैं। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि सहायक मत्स्य विकास अधिकारी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 सितंबर से 10 अक्टूबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक एवं समूह अनुदेशक/ सर्वेयर/ सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-।। के पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं के पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर 2024 से 18 अक्टूबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें