फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल को एसीबी ने किया गिरफ्तार, राजीनामा करवाने के नाम पर मांगे थे दस हजार

Mon, 02 Sep 2024 10:33 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर के आदर्श नगर थाने में हेड कांस्टेबल सुरेश चंद को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने सोमवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सुरेश चंद ने शिकायतकर्ता से परिवाद में राजीनामा करवाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। एसीबी ने शिकायत की सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल चढ़ा एसीबी के हत्थे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर एसीबी की टीम ने शहर के आदर्श नगर थाने में सोमवार को 10 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल के द्वारा शिकायतकर्ता से परिवाद में राजीनामा करवाने के नाम पर रिश्वत की राशि की मांग की गई थी। अजमेर एसीबी ने शिकायतकर्ता की सत्यापन के बाद सोमवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया और हेड कांस्टेबल सुरेश चंद को रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल एसीबी की टीम हेड कांस्टेबल से मामले में पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


एसीबी के एडिशनल एसपी भागचंद मीणा ने बताया कि एसीबी मुख्यालय पर शिकायतकर्ता के द्वारा एक शिकायत दी गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आदर्श नगर थाने के हेड कांस्टेबल सुरेश चंद के द्वारा एक परिवाद में राजीनामा करवाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। मामले में शिकायतकर्ता की शिकायत का सत्यापन किया गया। सोमवार को एसीबी टीम के द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एसीबी ने आदर्श नगर थाने के हेड कांस्टेबल सुरेश चंद को शिकायतकर्ता से 10 हजार की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में हेड कांस्टेबल से पूछताछ जारी है, इसके साथ ही हेड कांस्टेबल के निवास स्थान पर भी तलाशी जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें