फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: शहर में गणेश चतुर्थी की धूम, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गूंजे जयकारे

Wed, 27 Aug 2025 08:10 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में गणेश चतुर्थी हर्षोल्लास से मनाई गई, शहर में 300 से अधिक पंडालों में गणपति प्रतिमाएं स्थापित की गईं। आगरा गेट मंदिर में 2100 सुपारी से विशेष पूजन किया गया। 
विज्ञापन
अजमेर में गणेश चतुर्थी की धूम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर शहर में गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन


शहर के प्रमुख आगरा गेट स्थित गणेश मंदिर में विशेष आयोजन किया गया। यहां 2100 सुपारी से विशेष पूजन कर बप्पा को अर्पित की गई, पूजन के पश्चात राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और आरती में भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने 11 पाउंड का केक काटकर बप्पा का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया।

अजमेर शहर में लगभग 300 से अधिक स्थानों पर गणेश पंडाल स्थापित किए गए हैं, जहां गणेश महोत्सव की धूमधाम से शुरुआत हो चुकी है। विभिन्न मोहल्लों और सोसायटियों में युवाओं की टोलियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति की भव्य प्रतिमाएं स्थापित कीं और उनका स्वागत किया। दोपहर 12 बजे सभी प्रमुख मंदिरों में गणेश जन्मोत्सव की आरती एक साथ संपन्न हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  राजस्थान हाईकोर्ट से आसाराम को बड़ा झटका, अंतरिम जमानत नहीं बढ़ेगी, इस रिपोर्ट से बढ़ी मुश्किल
विज्ञापन


वहीं, भोपो का बाड़ा स्थित श्री रिद्धि सिद्धि गणेश मंदिर में भी दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। यहां मेले जैसा माहौल देखने को मिला। मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया था। इससे पहले मंगलवार रात मंदिर परिसर में जागरण और भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहर से आए भजन गायकों ने भी प्रस्तुति दी। गणेश महोत्सव के अवसर पर शहर की पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। ट्रैफिक कंट्रोल से लेकर भीड़ प्रबंधन तक सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त नजर आईं।

ये भी पढ़ें:  लूनी नदी में बही बोलेरो, मां-दो बेटियों की मौत, दो गंभीर; तीन लापता; सभी दर्शन करने जा रहे थे
 

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें