फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: धर्मेंद्र राठौड़ बोले- अमेरिका डिपार्ट मुद्दे से भारत का अपमान, PM मोदी का खामोशी देश के लिए शर्मनाक

Fri, 07 Feb 2025 10:15 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने अमेरिका डिपार्ट मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की खामोशी देश के लिए शर्मनाक है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ शुक्रवार को केंद्र की मोदी सरकार और राजस्थान की भजनलाल सरकार पर जमकर बरसे। राठौड़ ने केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार पर दो अलग अलग मुद्दों पर सवाल खड़े किए और दोनों ही सरकारों को आड़े हाथों लिया। पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते कहा कि अमेरिका की ओर से अवैध भारतीय नागरिकों के साथ हाथों में हथकड़ी व पैरों में बेड़ियां लगाकर बर्बरतापूर्ण डिपार्ट करने की कार्रवाई की गई। जो भारत के लिए बेहद ही शर्मनाक है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये विश्व पटल पर भारत और भारतीयों का अपमान है। एक तरफ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना मित्र बोलते हैं और भारत के साथ अमेरिका के साथ घनिष्ठ संबंध बताते हैं, क्या यही भारत और अमेरिका की घनिष्ठ विदेश नीति और अच्छे संबंधों की नीति है, जिससे विश्व में भारत को अपमानित होना पड़ा। बावजूद इसके अमेरिका ने भारत के लोगों के साथ जो बर्बरता पूर्वक व्यवहार किया, उससे समूचे देश में गुस्सा है। लेकिन हैरत इस बात की है कि भारत के अप्रवासियों के साथ इतनी बड़ी घटना हो गई और भारत के प्रधानमंत्री इस मामले पर कुछ भी नहीं बोल कर चुप्पी साधे हुए हैं।

वहीं, राठौड़ ने राजस्थान की भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान सरकार के ही कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने अपनी ही सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल पर फोन टैपिंग, जासूसी कराने और उनके पीछे सीआईडी लगाने का बड़ा गंभीर आरोप लगाया है। यह एक गंभीर विषय है। मतलब साफ है, जब भाजपा सरकार अपने ही मंत्रियों के फोन टैपिंग करवा सकती है तो विपक्ष के साथ किस तरह का बर्ताव हो रहा होगा और प्रदेश की जनता की हालत क्या होगी। जाहिर है अब पर्ची सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। कभी मुख्यमंत्री के खिलाफ विधायक आग उगल रहे हैं तो कभी भाजपा नेता अपनी पार्टी को कोस रहे हैं। विधानसभा में भी इस मामले लेकर जमकर हंगामा हुआ और मुख्यमंत्री का इस्तीफा भी मांगा गया है, जो भजनलाल सरकार की बड़ी नाकामी ही कहा जा सकता है, जिनका अपने मंत्रियों पर कंट्रोल नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सदन के पटल पर कहा था कि किसी भी मंत्री, सांसद और विधायक का टेलीफोन सर्विलांस पर नहीं लिया गया और न ही लिया जाएगा। परन्तु भाजपा सरकार पर अपने ही कैबिनेट मंत्री द्वारा फोन टैपिंग के आरोप लगाना भाजपा की सच्चाई उजागर करता है। उन्होंने कहा कि यह मामला बहुत गंभीर प्रकृति का है, क्योंकि आरोप राजनीतिक लाभ के लिए किसी विपक्षी नेता ने नहीं, बल्कि सरकार के कैबिनेट मंत्री ने लगाए हैं। इनकी सच्चाई सामने आनी चाहिए। मुख्यमंत्री को सदन में जवाब देना चाहिए। राठौड़ ने कहा कि देश में मोदी सरकार और राजस्थान में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। देश की जनता अब भाजपा सरकार से पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। देश की जनता का आक्रोश केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ लगातार फूट रहा है और लोग सड़क पर उतर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें