फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: पूर्व सरपंच समेत 4 लोगों की हत्या, पत्नी और बच्चों ने किया कत्ल, हादसा दिखाने के लिए गाड़ी में लगाई आग

Thu, 28 May 2026 04:09 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

बोराड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव में चार लोगों की हत्या और शव जलाने की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में परिवार के ही तीन लोगों को डिटेन किया है। जांच में पूर्व सरपंच की पत्नी, बेटे और बेटी की भूमिका सामने आई है।
विज्ञापन
प्रताड़ना से तंग आकर बच्चों के साथ मिलकर पति समेत चार की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बोराड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव में गुरुवार सुबह सामने आए दिल दहला देने वाले स्कॉर्पियो आगजनी कांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। शुरुआती तौर पर हादसा माने जा रहे इस मामले में अब चौंकाने वाला सच सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ कि पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी, उनकी दूसरी पत्नी सुरज्ञान देवी, मां पूसी देवी और भांजी महिमा की हत्या कर शवों को स्कॉर्पियो में डालकर आग लगाई गई थी। मामले में पुलिस ने पूर्व सरपंच की पहली पत्नी सुनीता के साथ उसकी नाबालिग बेटी और बेटे को डिटेन किया है। पुलिस के अनुसार तीनों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन


खेत के औजार से काटे गले, फिर रची हादसे की साजिश
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने रात के समय घर के अंदर खेत में इस्तेमाल होने वाले धारदार हथियार से चारों की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद वारदात को हादसे का रूप देने के लिए ट्रैक्टर से डीजल निकाला और शवों को स्कॉर्पियो गाड़ी में डालकर घर से करीब 500 मीटर दूर ले जाकर वहां गाड़ी पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी।

पुलिस जांच में सामने आया कि घटनास्थल पर केवल नाबालिग बेटा ही गया था, जबकि मां और बेटी घर पर ही रहीं। आग लगाने के बाद बेटा वापस घर लौट आया और परिवार ने खुद को घटना से अनजान बताते हुए रोना-धोना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Burning Car: चलती कार बनी आग का गोला, अजमेर में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत; बिलख उठे परिजन

सुबह जली हुई गाड़ी में मिले थे शव
घटना गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे सामने आई, जब पता चला कि श्रीरामपुरा रोड पर एक स्कॉर्पियो में आग लगी हुई है। मौके पर पहुंचने पर गाड़ी बुरी तरह जल चुकी थी। तीन शव गाड़ी के पीछे पड़े मिले, जबकि सुरज्ञान देवी अधजली हालत में सड़क किनारे खेत में पड़ी मिलीं। स्थानीय लोगों और एक ट्रक चालक की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


प्रताड़ना से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी और बच्चों को लगातार प्रताड़ित करता था। वह शराब के नशे में मारपीट करता था और नाबालिग बेटे पर भी अत्याचार करता था। बेटे को घर और खेत तक ही सीमित रखा जाता था तथा बाहर जाने की अनुमति नहीं थी। पुलिस के अनुसार बुधवार शाम को रामसिंह ने बेटी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद पहली पत्नी, बेटी और बेटे ने मिलकर हत्या की साजिश रची और रात में चारों की हत्या कर दी।

चार लोगों की बेरहमी से हत्या और फिर शवों को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना के बाद गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर आरोपियों से पूछताछ की, जिसके बाद पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और नाबालिग आरोपी की भूमिका को लेकर भी कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें