फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान में 8वीं और 5वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, मार्च-अप्रैल में होंगी परीक्षाएं

Sun, 16 Feb 2025 02:49 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान के प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने कक्षा 8वीं और 5वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। कक्षा 8 की परीक्षाएं 20 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने कक्षा 8वीं और 5वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। कक्षा 8 की परीक्षाएं 20 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 5 की परीक्षाएँ 7 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 तक होंगी।

विज्ञापन


8वीं कक्षा की परीक्षा शेड्यूल
कक्षा 8 की परीक्षाएँ दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक होंगी। प्रमुख विषयों की परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं।

  • 20 मार्च (गुरुवार): अंग्रेजी
  • 21 मार्च (शुक्रवार): हिंदी
  • 22 मार्च (शनिवार): विज्ञान
  • 24 मार्च (सोमवार): सामाजिक विज्ञान
  • 27 मार्च (गुरुवार): गणित
  • 31 मार्च (सोमवार): तृतीय भाषा (संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी)

अवकाश

  • 23 मार्च (रविवार) और 30 मार्च (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 29 मार्च को ईद-उल-फितर के कारण अवकाश रहेगा।
  • 5वीं कक्षा की परीक्षाएं:
  • कक्षा 5 की परीक्षाएँ 7 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएंगी।


छात्रों की तैयारियों को मिलेगा अधिक समय
परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद, छात्रों और अभिभावकों ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। स्कूलों में शिक्षकों द्वारा टेस्ट और मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे छात्रों को बेहतर तैयारी का अवसर मिल रहा है। परीक्षा से पहले के अवकाश भी छात्रों को अभ्यास का अतिरिक्त समय देंगे, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें