फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: उद्योगपति गौतम अदाणी ने अजमेर दरगाह में चढ़ाई चादर, साथ में पत्नी भी रहीं मौजूद; दिया खास संदेश

Sat, 15 Feb 2025 10:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

उद्योगपति गौतम अदाणी  शनिवार को अपनी पत्नी प्रीति अदाणी के साथ अजमेर पहुंचे। उन्होंने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जियारत की। इसके साथ ही चादर और अकीदत के फूल पेश किए और देश की खुशहाली व तरक्की के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन
अजमेर दरगाह में गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योगपति गौतम अदाणी ने शनिवार को अजमेर शरीफ स्थित 11वीं सदी के सूफी संत हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में 'चादर' चढ़ाई। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी प्रीति अदाणी, भाई राजेश अडानी और उनकी पत्नी शिलिन भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन

हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने गौतम अदाणी को "ग्लोबल पीस अवार्ड" से सम्मानित किया, जो उनके नेतृत्व, योगदान और परोपकारी पहलों की सराहना के रूप में दिया गया। चिश्ती ने एक बयान में कहा, "हजरत ख्वाजा गरीब नवाज ने सार्वभौमिक प्रेम, मानवता की सेवा और शांति का संदेश दिया। गौतम अडानी और उनका परिवार इन सिद्धांतों को अपनाते हुए लाखों लोगों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।"

 

उन्होंने बताया कि गौतम अदाणी ने अजमेर शरीफ में मिली दुआओं के प्रति गहरी कृतज्ञता और श्रद्धा व्यक्त की तथा नैतिक नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व में आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया। अदाणी परिवार की ओर से विशेष शाकाहारी लंगर भी तैयार कराया गया और सैकड़ों लोगों को दरगाह में परोसा गया। इस यात्रा का समापन विशेष दुआ-ए-खैर के साथ हुआ, जिसमें भारत की प्रगति, वैश्विक सद्भाव और सामूहिक समृद्धि की कामना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें