फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: शिक्षा मंत्री ने बोर्ड अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- सभी परीक्षा निष्पक्ष और लीक प्रूफ बनाएं

Thu, 19 Dec 2024 06:06 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर पहुंचे राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर रीट और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने परीक्षाओं को निष्पक्ष, सुरक्षित और लीक प्रूफ बनाने के निर्देश दिए। बिना कॉपी जांचे अंक देने के मामलों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने व्यवस्था को फुलप्रूफ बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ली बोर्ड ऑफिस में बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर गुरुवार को अजमेर पहुंचे। यहां उन्होंने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय में बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक ली। दिलावर ने रीट और बोर्ड की सालाना परीक्षाओं पर विस्तृत से चर्चा की और दिशा निर्देश दिए। दिलावर ने कहा कि परीक्षाओं से पहले सामान्य मीटिंग होती है। सरकार इसकी समीक्षा करती है और कोशिश करती है कि किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं से पहले मीटिंग होती है। सरकार इसकी समीक्षा करती है और कोशिश करती है कि किसी प्रकार की दिक्कत या परेशानी न हो।
विज्ञापन


अगर कोई परेशानी सामने आती है तो उसका निस्तारण पहले ही कर दिया जाता है। उन्होंने पिछले दिनों बिना कॉपी जांचे अंक देने के मामले को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ये गंभीर मामला है। इस तरह के मामले की दोबारा पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। इस व्यवस्था को फुल प्रूफ बनाया जाए, ताकि कोई शिक्षक आगे से इस तरह की लापरवाही नहीं कर सकें। दिलावर ने कहा कि पिछले सालों में प्रतियोगी परीक्षाओं ने प्रदेश को बहुत बदनाम किया है। इस तरह की स्थितियां दोबारा नहीं आनी चाहिए। सभी परीक्षा पूरी तरह से सुरक्षित और निष्पक्ष व लीक प्रूफ बनाई जाए। राजस्थान की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सर्वोच्च प्रतिष्ठा है और वह बरकरार रहे। जो प्रैक्टिकल परीक्षा होती है, इसमें प्रायोगिक परीक्षा लेने जाते हैं एग्जामिनर, उनकी आवभगत होती है, बैंड-बाजों के साथ ले जाया जाता है, अच्छे होटल में रुकवाया जाता है।

विज्ञापन


ये शायद इसलिए होता होगा कि हमारे स्कूल के बच्चों को अधिक से अधिक अंक देकर जाएं। उन्होंने कहा कि मैं भी उस दौर से गुजरा हूं। मुझे उस समय भी अच्छा नहीं लगता था और आज भी अच्छा नहीं लगता है। इसलिए अधिकारियों से कहां है, इससे बच्चे ताकि अच्छा रहेगा और जो प्रैक्टिकल बच्चे करते हैं, उनका मूल्यांकन करके ही अंक दे। मंत्री दिलावर ने कहा कि रीट की परीक्षा के बारे में भी चर्चा हुई। अभी तक जितनी रीट की परीक्षा हुई है, उसमें किसी प्रकार की परेशानी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों को नहीं आई है। सफलतापूर्वक इस काम को किया है। यह पहली बार ऐसा हो रहा है कि राजस्थान में रीट की परीक्षाओं में पात्रता जो रखी है, फॉर्म बढ़ाने या भाग लेने की उसमें थोड़ा सा संशोधन किया है।
विज्ञापन


वह संशोधन यह है कि एचटीसी B.Ed जैसी परीक्षाएं हो रही है, पहले यह था कि वह परीक्षा पास करने के बाद ही यह रीट परीक्षा में भाग ले सकता है, अब ऐसा नहीं है। अगर किसी को एचटीसी या बीएड की परीक्षा देनी है, उसमें एडमिशन हो गया हो चाह वह फर्स्ट ईयर हो या एक महीना ही क्यों ना हो गया हो तब भी वह परीक्षा देने के लिए पात्र हो जाएगा। यह संशोधन किया है। ताकि उसके जीवन का एक या दो साल बच जाएगा। बोर्ड में पदों को भरने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चार लाख सरकारी नौकरी देने वाले हैं। जब 4 लाख इतनी बड़ी संख्या में नौकरी देंगे तब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में जो रिक्त पद है वह भी भरेंगे। इससे पूर्व शिक्षक संघ के नेताओं द्वारा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का स्वागत भी किया गया और शिक्षक संघ से जुड़े नेताओं के साथ ही निविदा पर लगे कर्मचारियों द्वारा उनको अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें