फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: 'ट्रंप कर रहे मोदी की बेज्जती', अजमेर में कांग्रेस नेता डोटासरा का भाजपा सरकार पर तीखा हमला

Thu, 02 Apr 2026 07:47 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: अजमेर में गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश में अव्यवस्था, महंगाई और प्रशासनिक स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रधानमंत्री पर ट्रंप के बयान को लेकर भी टिप्पणी की, जबकि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने महंगाई मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में आरटीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ और अजमेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जयपाल के जन्मदिन के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पहुंचे। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया और इस मौके पर उन्होंने धर्मेंद्र राठौड़ व राजकुमार जयपाल को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

 
वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पूरे प्रदेश का ‘बेड़ा गर्क’ कर दिया है। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि मेरी नहीं चल रही, ब्यूरोक्रेसी कह रही है पैसे लाओ, समझ में नहीं आ रहा है कि जनता जाए किसके पास।

पढ़ें- Rajasthan: सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकारा, नेशनल चंबल अभयारण्य की जमीन की अधिसूचना रद्द करने पर लगाई रोक
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को ट्रंप (अमेरिकी राष्ट्रपति) आज कितना बेइज्जत कर रहे हैं, कितनी धमकी दे रहे हैं। लेकिन वह कुछ नहीं कर पा रहे। आज देश की लोकसभा-राज्यसभा में कह रहे हैं कि कोरोना काल में जो संकट पूरे देश में, पूरे विश्व में आया था... अब दोबारा संकट आ गया है। सबको साथ रहने की जरूरत है और जब बाहर आते हैं तो कहते हैं कि देश में कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

 
डोटासरा ने कहा कि जो गरीब मजदूरी के लिए आए थे वह पलायन कर रहे हैं। आज उज्ज्वला योजना वापस से लकड़ी पर आ गई है। उन्होंने गैस, पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर भी सरकार पर निशाना साधा। वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें