फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर: मतदान के बाद कांग्रेस ने ठोका जीत का दावा, धर्मेंद्र राठौड़ बोले- ट्रिपल इंजन सरकार से जनता नाराज

Sat, 12 Sep 2026 07:46 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर नगर निगम चुनाव में मतदान खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ ने अजमेर में कांग्रेस का बोर्ड बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा सरकार के कुशासन, ट्रिपल इंजन सरकार की नाकामी और स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर की बदतर स्थिति के खिलाफ मतदान किया है।
विज्ञापन
पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर नगर निगम चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद अब राजनीतिक दलों ने जीत-हार के दावे शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने मतदान प्रतिशत को कांग्रेस के पक्ष में बताते हुए अजमेर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनने का बड़ा दावा किया है। राठौड़ ने कहा कि मतदान के दौरान जिस तरह का उत्साह मतदाताओं में देखने को मिला, उससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि अजमेर में बदलाव की लहर चल रही है।
विज्ञापन


'अजमेर की जनता ने शहर की बदतर स्थिति के खिलाफ मतदान किया'
धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि अजमेर की जनता ने भाजपा सरकार के कुशासन, ट्रिपल इंजन सरकार की कथित नाकामी और स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर की बदतर होती स्थिति के खिलाफ मतदान किया है। उन्होंने दावा किया कि जनता ने कांग्रेस के चुनावी वादों और उसके प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है।

कांग्रेस ने एकजुटता के साथ उठाए मुद्दे- धर्मेंद राठौड़
राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में मेहनत की और जनता के बीच पहुंचकर स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाया। उन्होंने दावा किया कि मतदान के रुझान कांग्रेस के पक्ष में हैं और अजमेर नगर निगम में इस बार कांग्रेस का बोर्ड बनने जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  ब्रिक्स समिट: मेहमानों की मेज पर सजेगी जयपुर की कारीगरी, बनाया खास सिल्वर-प्लेटेड टेबलवेयर; कैसे हैं डिजाइन?
विज्ञापन


इतना ही नहीं, धर्मेंद्र राठौड़ ने पुष्कर नगर परिषद और किशनगढ़ नगर परिषद में भी कांग्रेस के पक्ष में परिणाम आने का दावा किया। मतदान खत्म होने के बाद सामने आए मतदान प्रतिशत को लेकर कांग्रेस के इस दावे ने अजमेर की सियासत को और गरमा दिया है। अब सभी की नजरें 14 सितंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जब ईवीएम में कैद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें