पंडित मानक लाल के अनुसार आज से चातुर्मास लग रहा है। आज एकादशी के बाद से दीपावली के बाद आने वाली एकादशी तक चातुर्मास रहेगा। चार महीने तक कोई भी शुभ कार्य और वैवाहिक कार्य नहीं होंगे।
तीर्थ नगरी पुष्कर में गुरुवार को देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। एकादशी के मौके पर पवित्र सरोवर के घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर जगत पिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए।
विज्ञापन
पंडित मानक लाल ने बताया कि आज से सभी मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे। आज से चातुर्मास लग जाएगा। उन्होंने बताया कि आज एकादशी के बाद से दीपावली के बाद आने वाली एकादशी तक चातुर्मास रहेगा। चार महीने तक कोई भी शुभ कार्य और वैवाहिक कार्य नहीं होंगे। इस वजह से आज से शुभ कार्य और मांगलिक कार्य नहीं होंगे।
एकादशी के मौके पर पुष्कर में बाजारों घाटों और मंदिरों में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। पुष्कर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ से मेले जैसा माहौल देखने को मिला। इसके अलावा गुरुवार को मौसम भी खुशनुमा होने के कारण आसपास के क्षेत्र के लोगों की भीड़ पुष्कर में देखने को मिली देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पवित्र शहर के मुख्य घाटों पर आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की और जगत पिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए।