फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: प्रशिक्षु डिप्टी जेलर ने ब्रुसेल्स बॉक्सिंग टूर्नामेंट में लहराया भारत का परचम, जीता स्वर्ण पदक

Tue, 29 Apr 2025 02:58 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

जेटीआई अजमेर में प्रशिक्षणरत डिप्टी जेलर हर्ष चौधरी ने ब्रुसेल्स में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। हर्ष की इस उपलब्धि पर संस्थान के प्राचार्य समेत अधिकारियों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।
विज्ञापन
डिप्टी जेलर हर्ष चौधरी ने बेल्जियम में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के कारागार प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षणरत डिप्टी जेलर हर्ष चौधरी ने बेल्जियम में स्वर्ण पदक जीतकर राजस्थान और देश का गौरव बढ़ाया है। यह टूर्नामेंट बेल्जियम के ब्रुसेल्स में आयोजित हुआ था।

विज्ञापन


कारागार प्रशिक्षण संस्थान अजमेर में प्रशिक्षणरत डिप्टी जेलर हर्ष चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराया है। बेल्जियम के ब्रुसेल्स में 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित ब्रुसेल्स केपिटल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में उन्होंने एलीट मेन्स 85-90 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

ये भी पढ़ें: Balotra News: आखा तीज पर बाल विवाह रोकने के लिए पुरोहितों ने उठाई जिम्मेदारी, मंदिरों के बाहर बोर्ड लगाए
विज्ञापन


संस्थान के प्राचार्य पारस जांगिड़ ने बताया कि प्रशिक्षु डिप्टी जेलर हर्ष चौधरी ने प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम के खिलाड़ी को 5-0 से, सेमीफाइनल में सर्बिया के खिलाड़ी को 4-1 से और फाइनल मुकाबले में इटली के डीन नवोकेदी चाइम को 5-0 के एकतरफा स्कोर से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले उन्होंने 11 से 24 अप्रैल तक आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में इसकी तैयारी की थी।
विज्ञापन


इस अद्भुत उपलब्धि पर राजस्थान कारागार विभाग के महानिदेशक गोविंद गुप्ता और अतिरिक्त महानिदेशक रुपिंदर सिंघ ने हर्ष चौधरी को शुभकामनाएं दीं। कारागार प्रशिक्षण संस्थान अजमेर के प्राचार्य पारस जांगिड़ ने भी हर्ष चौधरी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह प्रदर्शन न केवल विभाग का, बल्कि राजस्थान और सम्पूर्ण भारत का गौरव बढ़ाने वाला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें