फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर में समीक्षा बैठक: डिप्टी CM दीया कुमारी ने लंबित कार्यों पर जताई सख्ती, जानें बजट घोषणाओं पर क्या बोलीं?

Thu, 19 Mar 2026 04:25 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में समीक्षा बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अधिकारियों को बजट घोषणाओं और विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित परियोजनाओं पर सख्ती दिखाते हुए पेंडेंसी खत्म करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की समीक्षा बैठक करती हुईं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने गुरुवार को अजमेर जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों, बजट घोषणाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।
विज्ञापन


18 से 19 महत्वपूर्ण बजट घोषणाएं की गई हैं
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी बजट घोषणाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाए और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। दीया कुमारी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में सरकार द्वारा 18 से 19 महत्वपूर्ण बजट घोषणाएं की गई हैं, जिनमें से लगभग 90 प्रतिशत घोषणाएं धरातल पर आ चुकी हैं। उन्होंने संतोष जताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों की प्रगति काफी बेहतर रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पेंडेंसी रखना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है और इसे जल्द खत्म करना आवश्यक है।

नियमित मॉनिटरिंग की जा रही
बैठक में उन्होंने ‘वन जिला-वन प्रोडक्ट’, राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू तथा अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं में देरी हो रही है, उन्हें तुरंत गति दी जाए और सभी लंबित मामलों को तय समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि करीब 19 घोषणाएं अभी भी पेंडिंग हैं, जिनकी राज्य स्तर पर भी मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Ajmer News: RBSE 10वीं का रिजल्ट 23 मार्च को संभावित, पहली बार 12वीं से पहले जारी होगा परिणाम

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार नियमित मॉनिटरिंग के जरिए योजनाओं के क्रियान्वयन पर लगातार नजर रख रही है, जो पहले इस स्तर पर नहीं होती थी। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और जनता को योजनाओं का पूरा लाभ दिलाएं।
विज्ञापन

इसके अलावा, बैठक में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था पर भी विशेष चर्चा की गई। दीया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कहीं भी पानी की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए अभी से प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें