फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: CBSE के परिणाम अप्रैल में संभावित, 10वीं के छात्रों को टू-एग्जाम पॉलिसी से मिलेगा दूसरा मौका

Mon, 13 Apr 2026 11:01 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

सीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम अप्रैल 2026 के तीसरे-चौथे सप्ताह में जारी हो सकते हैं। इस बार टू-एग्जाम पॉलिसी के तहत 10वीं छात्रों को दो अवसर मिलेंगे, जिससे वे अपने अंक सुधार सकेंगे। छात्र परिणाम वेबसाइट, डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल अजमेर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस वर्ष सत्र 2025-26 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम 20 से 25 अप्रैल के बीच जारी कर सकता है। यदि ऐसा होता है, तो यह पहली बार होगा जब CBSE अपने बोर्ड परीक्षा परिणाम अप्रैल माह में घोषित करेगा।
विज्ञापन


अब तक बोर्ड आमतौर पर मई या उसके बाद परिणाम जारी करता रहा है, लेकिन इस बार प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य लगभग समाप्त हो चुका है और वर्तमान में ‘मार्क्स फीडिंग’ का काम अंतिम चरण में है। इसके पूरा होते ही परिणाम जारी करने की औपचारिक घोषणा की जा सकती है। छात्र अपने परिणाम CBSE की आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से देख सकेंगे।

छात्रों को मिलेंगे दो अवसर
इस बार सीबीएसई ने 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव भी किया है। ‘टू-एग्जाम पॉलिसी’ के तहत विद्यार्थियों को दो अवसर दिए जाएंगे। इसका अर्थ है कि जो छात्र पहली परीक्षा में अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं होंगे, वे दोबारा परीक्षा देकर अपने अंक सुधार सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम करना और उन्हें सुधार का अवसर देना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आरजीएचएस घोटाले में गिरफ्तार निजी अस्पताल संचालक डॉक्टर गिरफ्तार, कोर्ट ने खारिज की जमानत
विज्ञापन



शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह नीति छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी और असफलता के डर को कम करेगी। वहीं, छात्रों और अभिभावकों में रिजल्ट को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें