फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News : विधानसभा अध्यक्ष ने सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, आरएसआरडीसी अधिकारियों को लगाई फटकार

Sun, 29 Dec 2024 11:11 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

विधानसभा अध्यक्ष ने गांधी भवन से इंडिया मोटर्स सर्कल तक पैदल चलकर निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर कहा कि वॉल टू वॉल सड़क बनाकर जल्द से जल्द काम पूरा किया जाए। निर्माण कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने किया कचहरी रोड सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार शाम कचहरी रोड पर निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर आरएसआरडीसी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़क को वॉल टू वॉल बनाया जाए और कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। देवनानी ने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दीवार और सड़क के बीच गैप रहने से समस्याएं बरकरार रहेंगी, जिससे अतिक्रमण हटाने और सड़क चौड़ी करने का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने गांधी भवन से इंडिया मोटर्स सर्कल तक पैदल चलकर सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने कई जगहों पर वॉल टू वॉल निर्माण नहीं होने पर उन्होंने आरएसआरडीसी अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि सड़क, नाला और दीवार के बीच गैप को खत्म कर सड़क का निर्माण व्यवस्थित ढंग से किया जाए। उन्होंने सीवरेज और नालों की सफाई का कार्य भी तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि सड़क बनने के बाद दोबारा इसे खोदने की जरूरत न पड़े।

गौरतलब है कि कचहरी रोड का निर्माण कार्य प्रशासनिक और अदालती अड़चनों के कारण लंबे समय से रुका हुआ था। ठेकेदार फर्म और आरएसआरडीसी के बीच विवाद के कारण सड़क जगह-जगह से टूटी हुई थी, जिससे रोजाना हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। देवनानी ने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से इस परियोजना को पुनः सक्रिय किया।
विज्ञापन


देवनानी ने इस सड़क के निर्माण के लिए वित्त विभाग से मंजूरी दिलवाई और स्मार्ट सिटी अजमेर लिमिटेड से फंड जारी करवाया। ठेकेदार फर्म द्वारा अदालत से स्टे लेने के बाद उन्होंने आरएसआरडीसी, विधि विभाग, और राज्य सरकार के साथ समन्वय कर अदालत में प्रभावी पैरवी करवाई।

विधानसभा अध्यक्ष ने नगर निगम और आरएसआरडीसी से कहा कि सड़क निर्माण का कार्य तेजी से पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों और दुकानदारों को महीनों से हो रही समस्याओं से राहत मिल सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि आमजन को मजबूत और सुव्यवस्थित सड़क उपलब्ध कराई जाए।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें