फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने किया ब्रह्मा मंदिर के दर्शन, पदाधिकारियों ने किया स्वागत

Tue, 26 Dec 2023 03:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: पुष्कर स्थित जगत पिता ब्रह्मा मंदिर में आज भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज पूर्णिमा के अवसर पर ब्रह्मा मंदिर के दर्शन कर देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने किया ब्रह्मा मंदिर के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर आज पुष्कर स्थित जगत पिता ब्रह्मा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व के एकमात्र मंदिर जगत पिता ब्रह्मा जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। दर्शन के दौरान विधायक सुरेश सिंह रावत, पालिका अध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि, भाजपा मंडल महामंत्री अरुण वैष्णव, पार्षद मुकेश कुमावत, कमल रामावत, धर्मेंद्र नागोरा, विष्णु सेन, संदीप पाराशर, गिरधर गोपाल पाराशर, दाऊ दयाल पाराशर, लवांशु वैष्णव ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की
इस मौके पर ब्रह्मा मंदिर के पुजारी विष्णु वशिष्ठ ने संगठन मंत्री चंद्रशेखर को शॉल उड़ाया। प्रदेश संगठन महामंत्री ने ब्रह्मा मंदिर के दर्शन के दौरान बातचीत में बताया कि आज पूर्णिमा के अवसर पर उन्होंने ब्रह्मा मंदिर के दर्शन कर देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें