फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: किशनगढ़ में बुजुर्ग दंपति का बंधक बनाकर लाखों की लूट, सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर

Mon, 23 Jun 2025 01:40 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

कल देर रात किशनगढ़ में हुई चोरी की एक बड़ी वारदात में चोरों ने घर में मौजूद बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लाखों की लूट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के किशनगढ़ में बीती रात आर लिंक रोड लवकुश होटल के पास स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट आनंद अग्रवाल के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। रात करीब 2 बजे 7 से 8 चोरों की टोली ने रसोई की एंगल तोड़कर घर में घुसपैठ की और पूरे घर को खंगाल डाला।

विज्ञापन


चोरों ने घर में मौजूद बुजुर्ग दंपति को चाकू की नोंक पर बंधक बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सीए आनंद अग्रवाल और उनकी पत्नी योग प्रशिक्षिका डिंपल अग्रवाल घटना के वक्त घर में ही मौजूद थे लेकिन चोरों ने उनका कमरा बाहर से बंद कर दिया, जिससे वे कुछ नहीं कर सके। घटना मुख्य सड़क क्षेत्र में हुई है जिससे पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है। 

ये भी पढ़ें: Kota News: बच्चे ने खेलते समय निगला सेल, फेफड़ों में फंसा, एआई की मदद से ढूंढ रहा था खुद ही निकालने का तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड पूरी वारदात में चोरों की संख्या और गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। सूचना मिलते ही एएसपी ग्रामीण दीपक शर्मा, सर्कल थानाधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। मदनगंज थाना पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। फिलहाल पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई और रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग की है।

बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लाखों की लूट

 

बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लाखों की लूट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें