फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: यात्रा पर आएंगे राहुल तो NSUI धार्मिक स्थलों की मिट्टी से करेगी तिलक, भव्य स्वागत की तैयारी

Thu, 24 Nov 2022 06:57 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एनएसयूआई ने भी खास तैयारी की है। धार्मिक स्थलों से मिट्टी लाकर उससे राहुल गांधी का तिलक किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अजमेर एनएसयूआई यूनिट ने राजस्थान की माटी यात्रा के विषय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इसमें अजमेर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अब्दुल फरहान खान ने बताया कि हमारी राजस्थान में पवित्र भूमि है। राजस्थान के जितने भी पवित्र स्थल है, वहां से मिट्टी को एकत्रित कर लाई जाएगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान आगमन होने पर उनके सिर पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया जाएगा। 

विज्ञापन


अजमेर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अब्दुल फरहान ने बताया कि अजमेर जिले से ब्रह्माजी के मंदिर, सुरसुरा तेजाजी के मंदिर तथा अजमेर ख्वाजा साहब की दरगाह शरीफ से पवित्र मिट्टी को एकत्रित कर लेकर जाएंगे। अजमेर जिला प्रवक्ता मनीष डडवारिया ने बताया कि राजस्थान शुरू से ही वीरों की भूमि रही है और यहां पर कहीं वीर एवं धार्मिक पुरुषों ने जन्म से इस भूमि को पवित्र बना दिया। राजस्थान की भूमि को त्याग बलिदान शौर्य की भूमि से भी पूरे विश्व भर में जाना जाता है। इस माटी यात्रा के माध्यम से राजस्थान की धार्मिक स्थलों से एकत्रित की गई मिट्टी से भारत जोड़ो यात्रा मे राहुल गांधी एवं उनके साथ पधारे समस्त भारत यात्री का तिलक लगाकर झालावाड़ में एनएसयूआई पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ताओं की तादाद में स्वागत किया जाएगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें