फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: कांग्रेस ने जलदाय विभाग का घेराव कर बजाई खाली मटकियां, दीपावली से पहले पेयजल संकट पर फूटा आक्रोश

Wed, 15 Oct 2025 07:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Beawar News: ब्यावर में पेयजल किल्लत से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलदाय विभाग का घेराव कर खाली मटकियां बजाईं। उन्होंने सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए और चेतावनी दी कि तीन दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
पेयजल संकट को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में इस साल भरपूर बारिश के बावजूद कई जिलों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। अजमेर जिले के ब्यावर में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलदाय विभाग के दफ्तर का घेराव करते हुए खाली मटकियां बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पर्याप्त वर्षा होने के बाद भी सरकार और विभाग शहरवासियों को नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन

 
दीपावली पर भी पानी नहीं, जनता परेशान
ब्यावर में कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार सुबह हाथों में खाली मटकियां और बैनर लेकर जलदाय विभाग पहुंचे। उन्होंने विभाग के एईएन सुरेंद्र तंवर और सुनील जीनगर का घेराव किया और पेयजल किल्लत पर नाराजगी जताई।

सेवादल जिलाध्यक्ष विक्रम सोनी ने कहा कि हिन्दुओं के सबसे बड़े त्योहार दीपावली पर भी जनता को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि ब्यावर शहर को प्रतिदिन 31 एमएलडी पानी की आवश्यकता है, जबकि सरकार सिर्फ 24 एमएलडी पानी उपलब्ध करा रही है, जिससे कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित है और लोगों को 72 घंटे या उससे अधिक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जैसलमेर बस हादसे पर सियासत गरमाई: ‘मंत्री के लिए हेलीकॉप्टर, आमजन के लिए इंतजार’, सांसद बेनीवाल ने कसा तंज
 
‘तीन दिन में नहीं सुधरी व्यवस्था तो होगा आंदोलन’
प्रदेश कांग्रेस महासचिव सोहन मेवाड़ा ने आरोप लगाया कि विकास के बड़े दावे करने वाली सरकार मूलभूत सुविधा तक नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि त्योहार के समय जनता को राहत देने के बजाय सरकार की नाकामी से लोग पानी के लिए परेशान हैं। मेवाड़ा ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और सप्लाई का अंतराल 48 घंटे के भीतर नहीं किया गया, तो कांग्रेस जनता के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

 
चीफ इंजीनियर जवाब नहीं दे सके
प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक माणक डाणी ने अजमेर के चीफ इंजीनियर रामचंद्र से मोबाइल पर बात कर ब्यावर को मिलने वाले पानी की आपूर्ति की जानकारी मांगी। उन्होंने पूछा कि शहर को कितने एमएलडी पानी मिल रहा है और कितने की सप्लाई हो रही है, लेकिन अधिकारी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुलक्षणा शर्मा, कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन लगभग दो घंटे तक चला और बाद में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जलदाय विभाग परिसर से बाहर निकले।

यह भी पढ़ें- जैसलमेर बस हादसे में पहली FIR दर्ज: बस मालिक और ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप, पूर्व CM गहलोत ने उठाई यह मांग


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें