फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी भर्ती: RPSC ने 10 अभ्यर्थियों को दिया अंतिम मौका, 5 जुलाई तक भरें विस्तृत आवेदन

Thu, 02 Jul 2026 06:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी भर्ती-2024 में विचारित 10 अभ्यर्थियों को विस्तृत ऑनलाइन आवेदन भरने का अंतिम अवसर दिया है। आवेदन 3 से 5 जुलाई 2026 तक स्वीकार होंगे। समय पर आवेदन नहीं करने पर अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।

विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती-2024 के तहत विचारित सूची में शामिल 10 अभ्यर्थियों को विस्तृत ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने का अंतिम अवसर दिया है।
विज्ञापन


इनमें एग्रीकल्चर केमिस्ट्री के 8 और एग्रोनॉमी के 2 अभ्यर्थी शामिल हैं। आयोग ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थियों ने पहले दिए गए अवसरों के दौरान विस्तृत ऑनलाइन आवेदन जमा नहीं किया था। अब ये अभ्यर्थी 3 जुलाई से 5 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक आयोग की वेबसाइट पर जाकर विस्तृत ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

पढ़ें: HC की 31 जुलाई डेडलाइन, आयोग के 6 रिमाइंडर, सरकार का क्या हवाला?
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर है। तय अवधि में आवेदन जमा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को अपात्र मानते हुए चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थियों के रोल नंबर और विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर जारी प्रेस नोट में उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें