फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: पुष्कर मेले का निरीक्षण करने पहुंचे गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत, पशुपालकों की सुविधाओं पर दिया जोर

Thu, 07 Nov 2024 10:06 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान के गोपालन और पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने आगामी 15 नवंबर से पुष्कर में होने वाले मुख्य धार्मिक मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला मैदान में दौरा करते हुए पशुपालकों और अधिकारियों से चर्चा की और पशुपालकों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुष्कर पहुंचे पशुपालन व गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिले के पुष्कर में आगामी 15 नवंबर से शुरू होने वाले मुख्य धार्मिक मेले की तैयारी का जायजा लेने के लिए गुरुवार को प्रदेश के गोपालन और पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत पुष्कर पहुंचे। उन्होंने मेला क्षेत्र का दौरा किया और पशुपालकों से बात की। मंत्री जोराराम कुमावत ने मेला मैदान में पैदल चलकर दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन




मंत्री जोराराम कुमावत ने जगत पिता ब्रह्मा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पुष्कर मेले में आए पशुपालकों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेले में दूर दराज से पशुपालक अपने पशुओं को लेकर आते हैं, जिला प्रशासन ने मेले को लेकर तैयारी कर रखी है। उन्होंने कहा कि मेले में पशुपालक ऊंट, घोड़े सहित अन्य पशु लेकर आते हैं, जिन्हें पूरी सुविधा मिले, उन्हें किसी तरह की कोई तकलीफ ना हो इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्कर धार्मिक आस्था का केंद्र है। पुष्कर में प्रदेश ही नहीं देश से भी यात्री आते हैं। पुष्कर स्नान का भी यहां महत्व है। आने वाले श्रद्धालुओं को पूरी सुविधा मिले इसके लिए प्रशासन सतर्क है। वहीं प्रदेश के गोपालन और पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि प्रदेश की भजन लाल सरकार अच्छा कार्य कर रही है और प्रदेश की जनता उनसे खुश है, उपचुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत होगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें