फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: स्वायत शासन विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने की जनसुनवाई, बोले- विकास कार्यों में नहीं आएगी कमी

Thu, 07 Nov 2024 02:50 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: प्रदेश के नगरी एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अजमेर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बजट मिला है, जिससे विकास कार्य में कोई कमी नहीं आएगी।
 
विज्ञापन
अजमेर पहुंचे नगरीय स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार के नगरीय विकास एवं स्वायत शासन विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा गुरुवार को अजमेर पहुंचे, जहां उनका अजमेर के सर्किट हाउस में जन प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इसके बाद मंत्री खर्रा ने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री झाबर सिंह खर्रा नागौर खींवसर के लिए रवाना हो गए। मीडिया से बातचीत में खर्रा ने कहा कि अजमेर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों से चर्चा की गई है।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में जनसुनवाई का भी कार्यक्रम रखा गया। कुछ प्रकरण सामने आए हैं, जिसमें अधिकारियों के साथ बैठकर चर्चा कर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने जनसुनवाई में सफाईकर्मियों, कच्ची बस्तियों और शहर की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई में शिकायत मिली थी, जिसमें विस्तार से चर्चा की गई। इन समस्याओं का अध्ययन कर अधिकारियों के साथ चर्चा कर निस्तारण किया जाएगा। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि केंद्र सरकार से हाल ही में 7000 करोड़ का फंड विकास कार्यों के लिए स्वीकृत हुआ है।

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि उपचुनाव के बाद प्रदेशाध्यक्ष और मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। पिछली लिस्ट में जो टाइपिंग मिस्टेक रह गई थी, उसे जल्द दूर करके जारी करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भर्ती की तिथि को बढ़ा दिया गया है, जिससे कि पात्र आवेदक आवेदन कर सकें और इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करवाया जाएगा। भाजपा की जब सरकार बनी तो इस तरीके की शिकायत सामने आई है। कांग्रेस सरकार के दौरान विकास कार्यों के लिए आए धन का उपयोग मोबाइल खरीदने सहित अन्य कामों में हुआ इसलिए फंड अटक गए थे। इन शिकायतों का निस्तारण कर लिया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में परिवादी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें