फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: एक पल में उजड़ गई जिंदगी, अजमेर में कार ने महिला को कुचलकर छीनी सांसें

Thu, 09 Apr 2026 12:36 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Rajasthan: अजमेर के पंचशील स्थित डी-मार्ट के बाहर इलेक्ट्रिक कार के अचानक बेकाबू होने से महिला सरिता कंवर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि हादसे में कार सवार दंपति भी घायल हुए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
डी-मार्ट के बाहर बेकाबू इलेक्ट्रिक कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर शहर के पंचशील स्थित डी-मार्ट शॉपिंग मॉल के बाहर बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे ने हड़कंप मचा दिया। एक इलेक्ट्रिक कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार महिला को कई फीट तक घसीटते हुए ले गई और आखिरकार दीवार से टकराकर रुकी।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 8:30 बजे की है। कार चालक मधुसूदन अपनी इलेक्ट्रिक कार स्टार्ट कर रहे थे, तभी अचानक वाहन बेकाबू होकर तेज रफ्तार में आगे बढ़ गया। इसी दौरान वहां मौजूद महिला सरिता कंवर कार की चपेट में आ गईं। टक्कर के बाद चालक घबरा गया और कार को नियंत्रित नहीं कर सका, जिससे महिला कार के नीचे फंसकर कई फीट तक घसीटती चली गईं।

कार सवार दंपति को भी आई हल्की चोटें
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग तुरंत महिला को बचाने के लिए दौड़े। हादसे में कार सवार दंपति को भी हल्की चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल सरिता कंवर को तुरंत जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही कृष्णगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: ओलावृष्टि ने छीनी फसल, कम दाम ने तोड़ी उम्मीद… मंडी में ही थम गई किसान की सांसें
विज्ञापन


मामले की जांच जारी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार स्टार्ट करते समय अचानक तकनीकी गड़बड़ी या चालक की गलती से वाहन अनियंत्रित हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे के बाद लोगों ने मॉल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर सवाल उठाए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें