फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: अजमेर में मिड डे मील फर्जीवाड़े का आरोप, कांग्रेस ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Fri, 10 Oct 2025 10:24 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: अजमेर में मिड डे मील वितरण में फर्जीवाड़े के आरोपों पर कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। पार्टी का कहना है कि भोजन वितरण और जांच प्रक्रिया दोनों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।
 
विज्ञापन
जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के तोपदड़ा स्थित केंद्रीकृत रसोईघर से सरकारी विद्यालयों में गरीब तबके के बच्चों के लिए भेजे जाने वाले मिड डे मील (पोषाहार) में फर्जीवाड़े के आरोप एक बार फिर सामने आए हैं। कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुनील लारा ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर लोकबंधु को ज्ञापन सौंपते हुए इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ गड़बड़ी का नहीं, बल्कि बच्चों के अधिकारों से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन

 
विद्यालयों तक भोजन पहुंचने में निगरानी की कमी का आरोप
ज्ञापन में बताया गया है कि रसोईघर के मैनेजर ने अपने बयान में कहा था कि उन्होंने सब्जी और दाल दोनों भेजी हैं, आगे क्या हुआ उन्हें जानकारी नहीं है। यह बयान अपने आप में निगरानी प्रणाली की गंभीर खामियों को उजागर करता है। वहीं, कई विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने बताया कि उन्हें केवल दाल ही प्राप्त हुई, जबकि मेन्यू के अनुसार बच्चों को दाल और सब्जी दोनों दी जानी चाहिए थी। इससे स्पष्ट है कि रसोईघर से विद्यालयों तक भोजन वितरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं है।

विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: डीएपी खाद के लिए लाइन में लगे किसानों पर लाठीचार्ज, कई लोग घायल; अव्यवस्था की तस्वीरें...
विज्ञापन


जांच प्रक्रिया पर उठे सवाल
कांग्रेस नेता सुनील लारा ने जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) अजमेर की ओर से की जा रही जांच को लीपापोती बताते हुए कहा कि अधिकारी ने 9 अक्तूबर को विद्यालयों से केवल छात्रों की उपस्थिति संबंधी जानकारी मांगी थी। जबकि जांच का असली उद्देश्य यह होना चाहिए था कि उस दिन विद्यालयों में क्या भोजन परोसा गया और क्या वह निर्धारित मेन्यू के अनुरूप था या नहीं।
 
कांग्रेस ने की सख्त कार्रवाई की मांग
लारा ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि जांच को जानबूझकर भटकाया जा रहा है, ताकि दोषियों को बचाया जा सके। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यालय इस मामले में अप्रत्यक्ष रूप से शामिल है। कांग्रेस नेता ने मांग की कि मिड डे मील में हो रहे भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों के हक का भोजन हड़पना बेहद निंदनीय कार्य है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- अमानवीय कृत्य: कमरे पर बुलाकर काटीं महिला की दोनों टांगें, लूट लिए चांदी के कड़े; पांच घंटे में आरोपी गिरफ्तार

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें