अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अजमेर जिले की नसीराबाद सदर थाना पुलिस व अजमेर जिला स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 954 ग्राम अफीम के साथ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया है।
एडिशनल एसपी ग्रामीण दीपक कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने जिले भर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के लिए विशेष अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में नसीराबाद थानाधिकारी अशोक बिश ने जिला स्पेशल टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से अफीम बरामद की है।
मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए परविन्द्र सिंह पुत्र गुरबक्स सिंह निवासी तलवंडी साबो जिला भटिण्डा पंजाब व खलासी सीट पर बैठे व्यक्ति जगरूप सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी तलवंडी साबो जिला भटिण्डा पंजाब को नसीराबाद बाईपास सरहद दिलवाडी पर कार में अवैध रूप से कुल 954 ग्राम अफीम परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार