फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer : नाबालिग को भगाकर ले जाने वाला युवक दिल्ली से पकड़ाया, सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी तक पहुंची पुलिस

Fri, 02 Aug 2024 02:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर कोतवाली थाना पुलिस ने नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। नाबालिग के पिता ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कड़ियां जोड़ते हुए आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के साथ पड़ताल में जुटी है। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि 22 जुलाई को पीड़िता के पिता ने नाबालिग को भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दी थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी के चलते ब्यावर के मसूदा अडवाणिया निवासी आरोपी असलम काठात को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अजमेर, ब्यावर के विभिन्न होटलों और ढाबों के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए उसे 30 जुलाई को दिल्ली से दस्तयाब किया। पीड़िता को उसके परिजन के सुपुर्द करने के बाद अब पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें