फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer : राहुल ने प्रत्याशियों से किया ऑनलाइन संवाद, कहा- एग्जिट पोल कार्यकर्ताओं के मनोबल को गिराने का प्रयास

Sun, 02 Jun 2024 05:24 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आज आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान लोकसभा प्रत्याशियों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि एग्जिट पोल केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल को गिराने का प्रयास है।
विज्ञापन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित वीसी में लोकसभा प्रत्याशियों एवं कांग्रेसी नेताओं से संवाद कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोवैज्ञानिक तरीके से मनोबल गिराने का प्रयास है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोदी मीडिया एग्जिट पोल में भाजपा की बढ़त बता रही है, जो कि फेक है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित वीसी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा प्रत्याशियों एवं प्रदेश अध्यक्षों से फीडबैक लिया। 

इस संवाद कार्यक्रम में कांग्रेसी नेताओं ने लोकसभा प्रत्याशियों से मतगणना अभिकर्ताओं को प्रशिक्षित करने, सतर्कता बरतने एवं फॉर्म 17 का ईवीएम से मिलान करने पर जोर दिया। वीसी में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा एवं अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी ने अपना फीडबैक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें