फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: सेंदड़ा में भालू ने किया किसान पर हमला, किसान घायल; अस्पताल में इलाज जारी

Sun, 02 Jun 2024 01:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: ब्यावर जिले के निकटवर्ती गांव सेंदड़ा में रविवार को एक किसान पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान देवेंद्र सिंह को इलाज के लिए ब्यावर के यज्ञ नारायण अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
खेत में दिखा भालू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के मुताबिक सेंदड़ा निवासी अरविन्द ने बताया कि उसके पिता देवेन्द्र सिंह रविवार को सुबह करीब छह बजे खेत पर गए। इस दौरान उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे, वे भी वहां पहुंच गए।

विज्ञापन

देखा तो पिता नीचे पडे़ थे और हाथ से खून बह रहा था। इस पर उनको अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे उन्हें अजमेर रेफर कर दिया। जब पिता से बात की तो पता चला कि भालू ने उन पर हमला कर दिया। बड़ी मुश्किल से वे बचे।

अरविन्द ने बताया कि गांव में दो-चार दिनों से दो तीन भालू का मूवमेंट जारी है। इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई। हरिपुर निवासी प्रवीण कुमार ने ग्राम हरिपुर से बगड़ी कलालिया मार्ग के कालब जंगल में मार्ग से गुजरते तीन भालू देखे, इसका वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन


इस दौरान चालक ने वाहन रोक दिया। इसके बाद रीछ जंगल की ओर निकल गए। सेंदड़ा क्षेत्र के वन्यजीव एक्सपर्ट सुरेंद्र सिंह के अनुसार, हरिपुर, बगड़ी-कलालिया, सेंदड़ा, कुणेजा क्षेत्र में भालू विचरण करते हैं। इन क्षेत्रों के रिहायशी इलाकों में भालू का विचरण दर्ज किया जाता है। इन क्षेत्रों में कई बार रीछ ग्रामीणों पर हमले भी कर चुका है। इसलिए रात के वक्त इन क्षेत्रों से गुजरते वक्त सचेत रहना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें