फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: ढाई साल पुराने ब्लाइंड मर्डर में बड़ा खुलासा, प्रेमजाल में फंसी पत्नी ने की थी पति की हत्या

Thu, 24 Jul 2025 07:11 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

ढाई साल पहले अपने प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने शराब में कीटनाशक मिलाकर पति को पिलाया और फिर उसे सामान्य मौत दिखाने का प्रयास किया। मृतक के पिता की रिपोर्ट को आधार बनाकर पुलिस ने छानबीन के बाद मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में प्रेमी और बेवफा पत्नी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने ढाई वर्ष पुराने एक रहस्यमयी हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। हत्या का यह मामला एक ब्लाइंड मर्डर था, जिसमें कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं था लेकिन पुलिस टीम की सूझबूझ और तकनीकी सहायता से हत्या की साजिश का पर्दाफाश हो गया। 

विज्ञापन


मामला 3 अगस्त 2024 को सामने आया था, जब मुण्डोलाव निवासी पांचुलाल रैगर ने अदालत के जरिए शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके बेटे सुरेश कुमार की हत्या उसकी बहू पिंकी देवी ने अपने प्रेमी हरिप्रसाद के साथ मिलकर की है। किशनगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर गंभीरता से जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें: Barmer News: बाइक सवार मां-बेटे को बचाने में स्कॉर्पियो पलटी, आग लगने से मची अफरा-तफरी, आठ लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को अजमेर एडिशनल एसपी ग्रामीण डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिंकी देवी और हरिप्रसाद के बीच अवैध संबंध थे और दोनों ने सुरेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके लिए सुरेश को पहले शराब पिलाई गई और फिर उसमें कीटनाशक मिलाकर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने इसे सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की, जिससे मामला लंबे समय तक उलझा रहा। पुलिस ने अब मामले का खुलासा कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें