फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: पहलगाम हमले के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, अब तक 28 बांग्लादेशी हिरासत में; सघन तलाशी अभियान जारी

Sat, 03 May 2025 03:48 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: एसपी वंदिता राणा ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सुरक्षा में कोई ढील नहीं दी जाएगी। पुलिस की टीम डोर-टू-डोर सर्वे भी कर रही है, ताकि किसी भी अवैध निवासी की पहचान की जा सके। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक बंदिता राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी सिलसिले में अजमेर जिला पुलिस ने भी हाई अलर्ट मोड अपनाते हुए पूरे जिले में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) वंदिता राणा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों, खासकर बांग्लादेशी और रोहिंग्या लोगों की पहचान और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Banswara News: अहमदाबाद में 'मिनी बांग्लादेश' बसाने वाला बांसवाड़ा से गिरफ्तार, जिला पुलिस रही बेखबर
 
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में अब तक कुल 28 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है, जो अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। इनमें से कई को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बीते दिन जिले भर में चलाए गए सबसे बड़े तलाशी अभियान के दौरान 2500 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर उनके दस्तावेज जांचे गए। इस जांच के दौरान छह बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की गई, जिन पर अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
एसपी वंदिता राणा ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सुरक्षा में कोई ढील नहीं दी जाएगी। पुलिस की टीम डोर-टू-डोर सर्वे भी कर रही है, ताकि किसी भी अवैध निवासी की पहचान की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि शहर में लगभग 15 स्थानों पर नाके स्थापित किए गए हैं, जहां पर दिनभर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Sikar News: खाटू श्याम जी मार्ग पर कैंपर ने मारी श्रद्धालुओं से भरे टेंपो को टक्कर; दो लोगों की मौत, 5 गंभीर

पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट भी सतर्कता से काम कर रही है। अब तक करीब 10 हजार संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है। सिर्फ कल के दिन में ही 2500 से अधिक लोगों को चेक किया गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता स्पष्ट होती है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें