फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: सरोवर में डूबने से युवक की मौत, जन्मदिन के एक दिन पहले दोस्तों के साथ आया था पुष्कर

Fri, 31 May 2024 06:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

सरोवर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि  जन्मदिन के एक दिन पहले दोस्तों के साथ पुष्कर आया था।
विज्ञापन
युवक की सरोवर में डूबकर मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने जन्मदिन के एक दिन पहले तीर्थनगरी पुष्कर अपने दोस्तों के साथ घूमने आए किशनगढ़ निवासी जितेंद्र पुत्र जीवनराम रैगर की सरोवर में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुष्कर पुलिस और स्थानीय तीर्थ पुरोहित गोताखोर मौके पर पहुंचे और युवक को सरोवर से बाहर निकलने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बावजूद गहराई के चलते सरोवर से युवक को बाहर नहीं निकाला जा सका। स्थानीय पुलिस ने पूरे मामले को लेकर कंट्रोल रूम में सूचना देकर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


किशनगढ़ के हाउसिंग बोर्ड राजा रेड्डी कॉलोनी निवासी (20) जितेंद्र रेगर पुत्र जीवन राम रेगर अपने दोस्त शुभम, सुमित, पिंटू और जसराज के साथ पुष्कर घूमने आया था। इस दौरान पुष्कर सरोवर के तरणी घाट के नजदीक बावरी घाट पर सरोवर में स्नान करने के लिए आए थे। मृतक जितेंद्र के दोस्तों ने बताया कि जितेंद्र रस्सी पकड़े सरोवर के गहरे क्षेत्र में चला गया और डूब गया।

इस दौरान उन्होंने हल्ला मचाया, आवाज सुनकर स्थानीय तीर्थ पुरोहित और गोताखोर मौके पर पहुंचे और युवक को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुष्कर पुलिस ने मामले को लेकर कंट्रोल रूम को सूचना दी और एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की मदद मांगी है। दोपहर को टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट बाद मृतक जितेंद्र रेगर केशव को सरोवर की 30 फीट गहराई से बाहर निकाल लिया। पुष्कर पुलिस ने शव राजकीय चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवा दिया है। जहां से पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें