फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekadi News : मसाज करने से मना करने पर स्पा सेंटर में की मारपीट, महिला की आंख फूटी, गर्भवती महिला हुई घायल

Sat, 07 Sep 2024 10:39 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

केकड़ी के एक स्पा सेंटर में मसाज कराने आए कुछ लोगों ने मसाज करने से मना करने पर स्पा सेंटर में तोड़फोड़ करते हुए वहां मौजूद महिलाओं और लड़कियों के साथ मारपीट की। घटना में एक महिला की आंख फूट गई और एक गर्भवती महिला भी घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पा सेंटर पर मसाज कराने आए कुछ लोगों ने मसाज करने से मना किए जाने पर सेंटर पर काम करने वाली महिलाओं व संचालिका के साथ मारपीट कर दी। मारपीट से एक महिला की आंख फूटकर बाहर आ गई, वहीं एक अन्य गर्भवती महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवतियों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अजमेर रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा स्पा सेंटर में तोड़फोड़ व लूटपाट की भी गई। सिटी थाना पुलिस ने एक नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पा सेंटर संचालिका ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि वह सावर मार्ग पर एक स्पा सेंटर चलाती है। इस सेंटर पर तीन महिलाएं व एक युवक काम करता है। 5 सितंबर, गुरुवार को रात 9.30 बजे पोलू जाट व उसके साथ आए दो अन्य आदमियों ने मसाज कराने की बात कही और मना करने पर जबरदस्ती करने लगे। थोड़ी देर बाद स्पा सेंटर संचालिका का परिचित टीकम वहां आया तो इन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान वहां 10-15 दूसरे लड़के भी आ गए। टीकम से मारपीट होते देख स्पा सेंटर पर काम करने वाली महिलाओं ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उनसे जोरदार मारपीट की, जिससे एक महिला की आंख फूटकर बाहर आ गई, वहीं दूसरी गर्भवती महिला के हाथ व पेट पर गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायल महिलाओं को एम्बुलेंस की सहायता से केकड़ी के राजकीय चिकित्सालय लाया गया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने उनसे मामले की जानकारी लेते हुए पूछताछ की।
विज्ञापन


राजकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को गंभीर हालत में अजमेर रैफर कर दिया गया है। अजमेर पहुंचने के बाद स्पा सेंटर पर काम करने वाले युवक का उनके पास फोन आया कि तीन-चार लोग स्पा सेंटर में घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। उक्त बदमाश यहां से एलईडी टीवी, मोबाइल व गल्ले में रखे डेढ़ लाख रुपये भी ले गए गए तथा सेंटर का सारा सामान तोड़ दिया। पुलिस ने पोलूराम जाट सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 126(2), 189(2), 331(6), 109(1), 307 व 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें