फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News : एमएसपी के विरोध में 29 जनवरी को प्रदेश में गांव बंद आंदोलन, 45 हजार से ज्यादा गांव होंगे शामिल

Sat, 11 Jan 2025 02:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद के कानून को लेकर राजस्थान में 29 जनवरी को गांव बंद आंदोलन होगा। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने अजमेर में मीडिया को बताया कि इस आंदोलन में राज्य के 45,537 गांवों से शामिल होने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव बंद आंदोलन के तहत ग्रामीण न तो गांव छोड़ेंगे और न ही अपने उत्पादों को बाहर भेजेंगे। खरीदारी के लिए बाहरी लोगों को गांव आना होगा। आपातकालीन स्थितियों को छोड़कर किसी भी प्रकार के यातायात साधनों का उपयोग नहीं किया जाएगा। आंदोलन का उद्देश्य है कि किसानों को अपने उत्पादों का उचित मूल्य मिल सके और खाद्य वस्तुओं में मिलावट से बचाव हो।

विज्ञापन


जाट ने बताया कि आंदोलन सत्य, शांति और अहिंसा पर आधारित होगा। यह स्वेच्छा से किया जाएगा और इसमें टकराव की न्यूनतम संभावना होगी। किसान अपने उत्पाद का मूल्य निर्धारण खुद करेंगे। इसके लिए खेत को पानी-फसल को दाम जैसे प्रमुख नारे के साथ जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।

किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि जनजागरण का प्रथम चरण 8 दिवसों में 19 जिलों में संपर्क होगा। इनमें भीलवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर , सिरोही, पाली, ब्यावर, जयपुर, अलवर, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़ शामिल हैं। जाट ने कहा कि अगर इसके बावजूद भी सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन को और आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें