फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: जैन मंदिर में हुई चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत चोरी का माल खरीदने वाला भी हिरासत में

Sat, 29 Jun 2024 12:07 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में 800 साल पुराने जैन मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चोरी का माल खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर चांदी के छत्र को गलाकर बनाई गई चांदी की सिल्ली भी बरामद की है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के दरगाह थाना क्षेत्र में बीते दिनों 800 साल पुराने जैन मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी व चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चांदी के छत्र को गलाकर बनाई गई सिल्ली भी बरामद कर ली है। फिलहाल दोनों से अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


दरगाह थानाधिकारी नरेन्द्र जाखड़ ने बताया कि 21 जून को प्रदीप पाटनी की ओर से रिपोर्ट दी गई कि रात्रि के समय अज्ञात चोर गुफा वाले जैन मंदिर का ताला तोड़कर भगवान की मूर्ति पर लगे नौ चांदी के छत्र चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस पर मुकदमा दर्ज कर करीब 200 सीसीटीवी फुटेज देखे, जिसमें चार संदिग्ध व्यक्ति नजर आए। ये रोडवेज बस स्टैंड के पास से कुचामन सीकर की तरफ जाने वाली प्राइवेट बस में बैठते देखे गए। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सोहनलाल (36) पुत्र पेमाराम रेदास को पकड़ कर पूछताछ की तो चोरी करना कबूल कर लिया।

थानाधिकारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया कि चोरी किए गए छत्र शिवप्रकाश पुत्र लक्ष्मीनारायण सोनी को बेचना बताया। शिवप्रकाश ने पुछताछ करने पर चांदी के छत्रों को गलाकर एक सिल्ली बनाना बताया। जिस पर पुलिस ने उसके पास से 356 ग्राम की सिल्ली बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें