फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: मंत्री सुरेश सिंह रावत ने किया पुष्कर मेले का विधिवत उद्घाटन, सजे-धजे ऊंटों ने दिखाए करतब

Sat, 09 Nov 2024 04:25 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

प्रदेश के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत और अजमेर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने आज पूजा-पाठ और विधि-विधान के साथ पुष्कर के अंतरराष्ट्रीय मेले का शुभारंभ किया। इस विश्व विख्यात मेले में बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी आते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पुष्कर में लगने वाले अंतरराष्ट्रीय मेले की विधिवत शुरुआत आज मेला मैदान में पूजा-पाठ व ध्वजारोहण के साथ हो गई। राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, जिला कलेक्टर लोक बंधु और अजमेर एसपी वंदिता राणा ने पुष्कर के मेला मैदान में ध्वजारोहण कर मेले की औपचारिक शुरुआत की।

विज्ञापन


विश्व विख्यात नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी ने अपने नगाड़ा वादन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने भी नगाड़ा बजाया। इसके बाद मेला मैदान में स्कूली छात्रों ने राजस्थानी गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में कैमल मार्च भी निकाला गया, जिसमें ऊंट पालक अपने ऊंटों को सजाकर लाए थे।

कार्यक्रम के दौरान ऊंटपालकों ने ऊंटों को चारपाई पर खड़ा करके करतब दिखाए और डांस कराया, जिसे मेला मैदान में मौजूद देसी-विदेशी पर्यटक अपने मोबाइलों में कैद करते हुए नजर आए। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी यहां बड़ी संख्या में देसी-विदेशी पर्यटक मेला देखने के लिए आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें