फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: ‘चुप रहे तो कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा’, मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी पर भड़के अंजुमन सचिव

Sat, 27 Sep 2025 09:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Rajasthan News: सैयद सरवर चिश्ती ने कहा कि लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज उठाना हर नागरिक का हक है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर तौकीर रजा ने ऐसा कौन सा गैरसंवैधानिक या अलोकतांत्रिक बयान दिया था, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी पर भड़के अंजुमन सैयदजादगान के सचिव सैयद सरवर चिश्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ख्वाजा साहब की दरगाह से जुड़ी खादिमों की संस्था अंजुमन सैयदजादगान के सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी को गलत ठहराते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि सरकार मुस्लिम नेताओं को निशाना बना रही है और समुदाय पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन

 
लोकतांत्रिक अधिकारों पर उठाए सवाल
चिश्ती ने कहा कि लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज उठाना हर नागरिक का हक है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर तौकीर रजा ने ऐसा कौन सा गैरसंवैधानिक या अलोकतांत्रिक बयान दिया था, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया।
 
‘मुसलमानों पर बढ़ रहे जुल्म’
चिश्ती का कहना है कि पिछले 11 वर्षों से मुसलमानों के साथ अन्याय हो रहा है और अब हालात चरम पर पहुंच गए हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब कोई नेता खुलेआम अयोध्या से मुसलमानों को निकालने की बात करता है तो उस पर कार्रवाई क्यों नहीं होती। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान हर नागरिक का है और सभी को यहां रहने, काम करने और व्यवसाय करने का अधिकार है।
विज्ञापन

 
दोहरे मापदंड का आरोप
अंजुमन सचिव ने सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुसलमान अगर अपने पैगंबर से मोहब्बत का इजहार करता है तो उसे गलत ठहराया जाता है, जबकि जगह-जगह ‘आई लव योगी आदित्यनाथ’ और ‘आई लव बुलडोजर’ जैसे पोस्टर लगाने पर किसी को आपत्ति नहीं होती।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: ‘लव मोहम्मद-लव सनातन’ बैनरों को लेकर बनी तनाव की स्थिति, प्रशासन की दखल से शांत हुआ मामला
 
दरगाहों और खानकाहों से अपील
सरवर चिश्ती ने सभी दरगाहों और खानकाहों से मौलाना तौकीर रजा के समर्थन में आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर समुदाय चुप रहा तो आगे कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा। उनका आरोप है कि सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए मुसलमानों को टारगेट बना रही है।
विज्ञापन

 
‘संविधान और कानून के दायरे में संघर्ष’
उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन मुसलमानों को झूठे मामलों में फंसा रहे हैं और हर मुद्दे पर दोषी ठहरा रहे हैं। हालांकि उन्होंने साफ किया कि समुदाय संविधान और कानून के दायरे में रहकर ही अपनी लड़ाई लड़ेगा और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: छात्रा को ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन और अपहरण की कोशिश, तेजाब फेंकने की धमकी भी दी गई; सियासत शुरू

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें