फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: रीको इंडस्ट्रियल एरिया में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग में दो फैक्ट्रियां खाक, लाखों के नुकसान की आशंका

Mon, 15 Jun 2026 09:38 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर के औद्योगिक क्षेत्र में रविवार रात तीन प्लास्टिक फैक्ट्रियों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दो फैक्ट्रियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जबकि 15 से अधिक दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
भीषण आग में दो फैक्ट्रियां जलकर खाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के माखुपुरा रीको औद्योगिक क्षेत्र में रविवार रात करीब 8 बजे तीन प्लास्टिक फैक्ट्रियों में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्लास्टिक के दानों और ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे में दो फैक्ट्रियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जबकि तीसरी फैक्ट्री को समय रहते बचा लिया गया। फैक्ट्रियों में रखे गैस सिलिंडरों तक आग नहीं पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्षेत्र में कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। सप्लाई बहाल होते ही एक फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस फैक्ट्री में प्लास्टिक पाइप बनाए जाते थे, जिससे आग तेजी से फैलते हुए पास स्थित प्लास्टिक डिब्बे बनाने वाली फैक्ट्री तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: थप्पड़ कांड के बाद आंदोलन तेज करने के संकेत, अभिजीत दीपके बोले- इस बार बिना इस्तीफे नहीं लौटेंगे
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। अजमेर के साथ-साथ ब्यावर, किशनगढ़ और सिविल डिफेंस की दमकलों सहित 15 से अधिक अग्निशमन वाहनों को आग बुझाने में लगाया गया। हाइड्रोलिक जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर और लगातार पानी की बौछार कर करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में किशन माहेश्वरी और सरदार राजू सिंह की फैक्ट्रियां पूरी तरह जल गईं। तीसरी फैक्ट्री तक भी आग पहुंच गई थी, लेकिन समय रहते उसे नियंत्रित कर लिया गया।
विज्ञापन


सीओ साउथ मनीष बडगूजर ने बताया कि तीनों फैक्ट्रियों में प्लास्टिक का दाना बनाया जाता था। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। फायर ऑफिसर गौरव तंवर के अनुसार देर रात तक चले राहत एवं बचाव कार्य के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
हालांकि इस भीषण अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें