फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC: राजस्थान लोक सेवा आयोग की बड़ी घोषणाएं, विचारित सूची जारी, साक्षात्कार कार्यक्रम किए घोषित

Fri, 24 Apr 2026 09:17 PM IST
Himanshu Priyadarshi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य भर्ती की विचारित सूची जारी कर विभिन्न पदों के साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित किए हैं। सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती के दो अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन का अंतिम अवसर भी दिया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 24 अप्रैल 2026 को कई महत्वपूर्ण घोषणाएं जारी की हैं। आयोग ने सहायक आचार्य प्रतियोगी परीक्षा-2024 की विचारित सूची जारी की है। इसके साथ ही विभिन्न भर्तियों के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम भी घोषित किया गया है।

विज्ञापन

 
सहायक आचार्य भर्ती की विचारित सूची जारी
सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के तहत फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन एवं साइकियाट्री विषय की पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी की गई है। फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन के 10 तथा साइकियाट्री के 18 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से सम्मिलित किया गया है।
 
दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से सूची जारी
आयोग सचिव ने स्पष्ट किया कि यह सूची केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से जारी की गई है। इसे साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची नहीं माना जाएगा। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

 
कॉलेज शिक्षा विभाग भर्ती-2023 के लिए इंटरव्यू कार्यक्रम
आयोग द्वारा विभिन्न भर्ती के आगामी चरण के साक्षात्कार कार्यक्रम भी जारी किए गए हैं। यह कार्यक्रम कॉलेज शिक्षा विभाग भर्ती-2023 के अंतर्गत जारी किया गया है।
 
4 मई से शुरू होंगे साक्षात्कार
आयोग सचिव ने बताया कि सहायक आचार्य (इतिहास), सहायक आचार्य (ईएएफएम) और शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार प्रक्रिया आगामी 4 मई 2026 से शुरू होगी।
 
अलग-अलग पदों के लिए तय तिथियां
सहायक आचार्य इतिहास के छठे चरण के साक्षात्कार 4 मई से 15 मई 2026 तक चलेंगे। वहीं सहायक आचार्य ईएएफएम और पीटीआई भर्ती के द्वितीय चरण के साक्षात्कार 4 मई से 14 मई 2026 तक आयोजित होंगे। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड किए जाएंगे।
 
अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दस्तावेज
साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लानी होगी। मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र तथा सभी शैक्षणिक एवं अन्य मूल प्रमाण-पत्र साथ रखना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों की फोटो प्रति भी लानी होगी।

पढ़ें- Rajsamand News: बढ़ती गर्मी के बीच स्कूल समय में बदलाव, अब कक्षा 1 से 8 तक सुबह 7 से 11 बजे तक होगी पढ़ाई
 
दस्तावेज नहीं लाने पर नहीं मिलेगा अवसर
आयोग ने कहा है कि यदि अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो उन्हें साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित किया जाएगा। यह नियम सभी अभ्यर्थियों पर समान रूप से लागू होगा।
 
सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती में अंतिम मौका
सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती-2024 के तहत बायोलॉजी डिवीजन के 2 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर दिया गया है। इन अभ्यर्थियों ने पहले ऑनलाइन विस्तृत आवेदन सबमिट नहीं किया था।
विज्ञापन

 
27 अप्रैल रात तक कर सकेंगे आवेदन
ऐसे अभ्यर्थी 25 से 27 अप्रैल 2026 रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और इसके बाद कोई अन्य अवसर नहीं मिलेगा।
 
यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में भी आवेदन जमा नहीं करता है, तो उसे अपात्र मानते हुए चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें