फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: रेलवे के फैसले से सफर होगा आसान; अजमेर से चलने वाली कई ट्रेनों में जोड़े गए अतिरिक्त स्लीपर कोच

Tue, 21 Apr 2026 07:46 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: गर्मी की छुट्टियों की शुरूआत के साथ ही अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे ने अजमेर-अमृतसर और अजमेर-बांद्रा टर्मिनस रेल सेवाओं में अस्थायी रूप से स्लीपर कोच बढ़ाकर यात्रियों को राहत देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मियों की छुट्टियों और शादी के सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने सुविधा बढ़ाने का फैसला किया है। इसके तहत 3 जोड़ी रेल सेवाओं में अस्थायी रूप से शयनयान श्रेणी (स्लीपर क्लास) के अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक सुविधा मिल सके।

विज्ञापन


इन ट्रेनों में लगाए जा रहे एक्सट्रा कोच
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19611/19614 अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 22 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक तथा अमृतसर से 23 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक एक-एक शयनयान श्रेणी का डिब्बा अस्थायी रूप से जोड़ा जाएगा।

रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19613/19612 अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में भी समान अवधि के दौरान अजमेर से 22 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक तथा अमृतसर से 23 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पोल गिरने से आठ साल के छात्र की मौत, इकलौते बेटे को खोकर पिता बेसुध
विज्ञापन


यात्रियों के लिए रेलवे का प्रयास
वहीं, गाड़ी संख्या 09621/09622 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल रेलसेवा में अजमेर से 26 अप्रैल 2026 से तथा बांद्रा टर्मिनस से 27 अप्रैल 2026 से एक शयनयान श्रेणी का अतिरिक्त डिब्बा अस्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य है कि बढ़ती भीड़ के बीच यात्रियों को बेहतर और सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें