फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: दो सौ से ज्यादा पव्वों के साथ अवैध शराब विक्रेता हिरासत में, पुलिस चला रही है विशेष अभियान

Sat, 18 May 2024 03:36 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

पुष्कर पुलिस द्वारा नशे के सेवन और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुढ़ा गांव के अवैध शराब विक्रेता को शराब की बोतलों से साथ गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे का सेवन व तस्करी करने वालों के खिलाफ पुष्कर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने पास के गांव गुढ़ा के अवैध शराब विक्रेता देशी व अंग्रेजी शराब के दो सौ से अधिक पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश पर पुष्कर में लगातार शराब की तस्करी और अवैध शराब बेचने वालों के साथ ही अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों पर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुष्कर थाना प्रभारी व प्रशिक्षु आईपीएस कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि बीती रात गश्त के दौरान पुलिस की टीम ने निकटवर्ती ग्राम गुढ़ा निवासी छोटू सिंह को अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथों धरदबोचा। उसके कब्जे से देशी शराब के 139 व अंग्रेजी शराब के 62 पव्वे जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें