फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: श्रीनगर थाने का हेड कांस्टेबल जयपाल पांच हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी

Wed, 26 Jul 2023 03:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर जिले में अजमेर एसीबी ने कार्रवाई की है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए श्रीनगर थाने के हेड कांस्टेबल जयपाल सिंह को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर एसीबी ने बुधवार को श्रीनगर थाने के हेड कांस्टेबल को पांच हजार रुपये रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल के द्वारा शिकायतकर्ता को उसके खिलाफ दर्ज परिवाद में बंद करने की धमकी देकर 10 हजार की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा था। आरोपी ने पूर्व में ही शिकायतकर्ता से सात हजार रुपये ले लिए थे। एसीबी गिरफ्तार किए गए हेड कांस्टेबल के आवास सहित अन्य ठिकानों पर तलाशी कर रही है।

विज्ञापन


अजमेर एसीबी के उप महानिरीक्षक रणधीर सिंह ने बताया कि एसीबी अजमेर इकाई को शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत दी गई कि उसके खिलाफ परिवाद में धारा-151 में बंद करने की धमकी देकर श्रीनगर थाने के हेड कांस्टेबल जयपाल सिंह के द्वारा 10 हजार की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

इस पर एसीबी अजमेर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया गया। एसीबी टीम के द्वारा बुधवार को ट्रैप की कार्रवाई करते हुए श्रीनगर थाने के हेड कांस्टेबल जयपाल सिंह को शिकायतकर्ता से पांच हजार की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


एसीबी ने बताया कि आरोपी हेड कांस्टेबल के द्वारा शिकायतकर्ता से पूर्व ही पांच हजार रिश्वत के रूप में और शिकायत के सत्यापन के दौरान भी दो हजार रिश्वत राशि के रूप में प्राप्त कर लिए थे। अजमेर एसीबी ने आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें