फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर दरगाह विवाद: हिन्दू पक्ष के याचिकाकर्ता पर फायरिंग का दावा, जयपुर से लौटने के दौरान घटी घटना; जानें

Sat, 25 Jan 2025 09:51 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

आज सवेरे अजमेर में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फायरिंग की खबर मिली है। गौरतलब है कि गुप्ता ने कल ही अपने ऊपर हमला हो सकने की बात कही थी। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली जाते समय गगवाना-लाडपुरा पुलिया के पास दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग की। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन




विष्णु गुप्ता ने बताया कि इस घटना के पीछे उनकी सुरक्षा को लेकर खतरा पहले से ही मौजूद था। उन्होंने अजमेर दरगाह परिसर में हिंदू मंदिर होने का दावा करते हुए इसे लेकर विवादित बयान दिया था। इससे पहले भी उन्हें हत्या की धमकियां मिल चुकी हैं।

सीओ (ग्रामीण) रामचंद्र चौधरी ने बताया कि आज सुबह विष्णु गुप्ता अपनी कार से जयपुर जा रहे थे इसी दौरान करीब 6 बजे गगवाना के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन पर गोली चलाई और फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया है।
विज्ञापन


घटना के बाद गुप्ता ने मीडिया को फोन कर जानकारी दी और इस हमले को गंभीर साजिश करार दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें