फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: बोराज तालाब की पाल टूटी, 1000 से ज्यादा घरों में घुसा पानी, रेस्क्यू के दौरान छलके आंसू

Fri, 05 Sep 2025 09:32 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

कल देर रात 11 बजे जिले के बोराज तालाब की पाल टूट गई, जिससे आसपास की कॉलोनियों के करीब 1000 घरों में पानी घुस गया। प्रशासन ने इसके लिए पहले ही अलर्ट दे दिया था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
1 of 6
बोराज तालाब की पाल टूटी, कॉलोनियों में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार देर रात अजमेर जिले के बोराज तालाब की पाल टूटने से बड़ा हादसा हो गया। रात करीब सवा 11 बजे हुई इस घटना में पानी तेज धार के साथ आसपास के इलाकों में घुस गया। देखते ही देखते स्वास्तिक नगर, भारत नगर, रावत नगर, ज्योति नगर, एसएस कॉलोनी और फायसागर रोड के करीब 1000 से ज्यादा घर प्रभावित हो गए। लोग जान बचाने के लिए परिवार सहित छतों पर चढ़ गए लेकिन पानी के तेज बहाव की वजह से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बोराज तालाब की पाल टूटी - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ, नगर निगम और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। ट्रैक्टरों और रेस्क्यू उपकरणों की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान कई महिलाएं और युवतियां डर के मारे रोने लगीं। जिला कलेक्टर लोकबंधु भी रात को मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोई जनहानि नहीं हुई है और स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन

3 of 6
ट्रैक्टरों में बैठकर बाहर निकले लोग - फोटो : अमर उजाला
पहले ही जताई जा चुकी थी आशंका
मिट्टी के कटाव को देखते हुए तालाब की पाल के टूटने की आशंका पहले ही जताई जा चुकी थी। गुरुवार दिन में ही प्रशासन ने स्वास्तिक नगर के करीब 80 मकानों को खाली करा दिया था। प्रभावित परिवारों के लिए राजकीय विद्यालय बोराज में अस्थायी आश्रय स्थल बनाया गया है, जहां खाने-पीने और दवाओं की व्यवस्था की गई है।

4 of 6
मकानों और दुकानों में पानी घुसा - फोटो : अमर उजाला
हालात सामान्य
ग्राम पंचायत हाथीखेड़ा के सरपंच लालसिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक हालात सामान्य हो गए। सड़कों और घरों से पानी निकालने के लिए मड पंप लगाए गए। करीब 20 लोग अस्थायी आश्रय स्थल में रुके, जबकि बाकी अपने रिश्तेदारों और परिचितों के पास चले गए।
विज्ञापन

5 of 6
रातभर परेशान रहे रहवासी - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने कहा- स्थिति नियंत्रण में है
कलेक्टर लोकबंधु ने कहा कि राहत और बचाव कार्य समय रहते शुरू कर दिया गया था। लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रभावित इलाकों से जल निकासी का काम जारी है। एनडीआरएफ को अलर्ट पर रखा गया है और लोगों से घरों में सुरक्षित रहने व अफवाहों से बचने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गाड़ियां डूबीं - फोटो : अमर उजाला
सरपंच का आरोप
इधर सरपंच लालसिंह रावत ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि यह समस्या लंबे समय से थी, जिसकी जानकारी एडीए, नगर निगम और सिंचाई विभाग को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण पाल टूटी और हादसा हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें