फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: लीलासेवड़ी अटल छत्र हुनमानेश्वर मंदिर के पुजारी पर हमला, लहूलुहान कर बदमाश लूट ले गए सोने की चेन

Tue, 19 Mar 2024 04:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

लीलासेवड़ी में स्थित अटल छत्र ह्नुमानेश्वर मंदिर के पुजारी पर हमला कर लुटेरे चार सोने की चेन लेकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने लहूलुहान पुजारी को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थ नगरी पुष्कर में अजमेर रोड पर स्थित लीलासेवड़ी में अटल छत्र हनुमानेश्वर मंदिर के पुजारी पर देर रात चार लुटेरों ने हमला कर दिया। उनके गले से चार सोने की चेन लेकर फरार हो गए। लुटेरे के हमले से पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ ग्रामीण रामचंद्र मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। 

विज्ञापन


सीओ ग्रामीण रामचंद्र ने बताया कि अटल छत्र हनुमानेश्वर मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश शर्मा उर्फ पप्पू पुजारी रात को मंदिर के बाहर तख्ते पर सो रहा था। तभी रात 11:45 के करीब चार लुटेरे आए और तख्ते पर सो रहे पुजारी पर अचानक ही ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुजारी चिल्लाया तो पास के कमरे में सो रहे मनोज तुरंत दौड़कर आए। तब तक लुटेरे उनके गले में से चार सोने की चेन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने टीमें गठित कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। 

वहीं, मनोज ने बताया कि मैं अटल छत्र हनुमानेश्वर मंदिर में बाथरूम निर्माण के लिए आ रखा था। रात्रि 10:00 बजे पुजारी ओमप्रकाश के साथ खाना खाया और सो गया रात्रि 11:00 बजे तक एक व्यक्ति पुजारी के पास बैठा था। करीब 11.45  के बीच चार लुटेरे आए और उन्होंने तख्ते पर सो रहे पुजारी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुजारी की चीख पुकार सुनकर मैं तुरंत दौड़ कर आया। देखा तो पुजारी खून से लथपथ था। उन्हें तुरंत अजमेर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


पुलिस भी मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी कैमरे देखकर लुटेरों की पहचान की जा रही है। उनकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें