फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: बाइक सवार युवक से लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 10 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए

Wed, 26 Jun 2024 08:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने लूट में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूटे गए 13 लाख 50 हजार रुपये में से 10.50 लाख बरामद कर लिए गए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर की किशनगढ़ मदनगंज थाना पुलिस ने लूट और की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटे एग 10 लाख 50 हजार रुपए भी बरामद कर लिए हैं। 

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीपक कुमार शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 25 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे गांधीनगर निवासी शिशपाल गुर्जर ने मदनगंज थाने में 13 लाख 50 हजार रुपये की लूट की एफआईआर दर्ज कराई। शिकायत में शिशपाल गुर्जर ने बताया कि लूटी गई राशि अलग-अलग व्यापारियों की है जो एक अन्य व्यापारी को देनी है। 

सभी रकम एक बैग में डालकर वह अपने साथी चंद्र प्रकाश के साथ बाइक पर रवाना हो गए। रात करीब 8:30 बजे इंदिरा कॉलोनी जैन मंदिर के पास पहुंचे तो वहां पदम गुर्जर खड़ा था। शिशपाल ने पदम को देखकर गाड़ी रोक ली। पदम से उसकी बातचीत होने लगी और पदम ने कहा कि वह पैसे की फोटो लेकर आगे भेजेगा। पदम ने बैग में रखे नोटों की फोटो ले ली और इस दौरान एक कार में सवार होकर तीन-चार लड़के आए बैग छीनकर फरार हो गए।  
विज्ञापन


घटनाक्रम की जानकारी शिशपाल ने तुरंत किशनगढ़ गांधीनगर थाना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने शिशपाल के दोस्त पदम को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की तो उसने  लूट की वारदात करना कबूल कर ली। मामले में पुलिस ने गांधीनगर निवासी पदम कुमार गुर्जर, पूनम चंद मीणा और रामनिवास उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनसे लूटी गई राशि 13 लाख 55 हजार रुपये में से 10 लाख 50 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस बची हुई राशि के अलावा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें