फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: जयपुर एसीबी टीम की बड़ी कार्रवाई, ASI को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Thu, 04 Jul 2024 08:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

जयपुर एसीबी टीम ने 50 हजार रुपये रंगे हाथ लेते हुए एएसआई नंद भंवर सिंह को ट्रैप किया। आरोपी एएसआई के घर सहित अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है।
विज्ञापन
बरामद रकम को सीज करती टीम। सफेद शर्ट में आरोपी एएसआई नन्दभंवर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एएसआई को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। फिलहाल मामले में कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन


एसीबी जयपुर की टीम ने गुरुवार को अजमेर की नाका मदार पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई नन्दभंवर सिंह को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया है। एसीबी मुख्यालय जयपुर के डीएसपी सुरेंद्र पंचोली ने बताया कि आरोपी एएसआई नंद भंवर सिंह धोखाधड़ी के दर्ज एक मामले में परिवादी से मुकदमे की धाराएं बढ़ाने के लिए एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। 
विज्ञापन


परिवादी ने पूर्व में 50 हजार रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया था। जिस पर परिवादी ने मुख्यालय में शिकायत दी थी। उसका सत्यापन कराया गया। शिकायत सही पाए जाने पर आज 50 हजार रुपये रंगे हाथ लेते हुए एएसआई नंद भंवर सिंह को ट्रैप किया। आरोपी एएसआई के घर सहित अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें