फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: आरएएस/आर.टी.एस. संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023, आयोग ने जारी किए आवेदन पत्र भरने के विशेष निर्देश

Thu, 16 Jan 2025 02:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस/आरटीएस संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के मुख्य परीक्षा परिणाम में सफल अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम भरने के निर्देश जारी किए हैं। आवेदन पत्र 11 से 17 जनवरी 2025 तक आयोग की वेबसाइट पर भरे जा सकते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आर.ए.एस/आर.टी.एस. संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने संबंधी विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि उक्त परीक्षा के दिनांक 2 जनवरी 2025 को घोषित मुख्य परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम दिनांक 11 से 17 जनवरी 2025 तक भरवाए जा रहे हैं। ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरते समय कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अभ्यावेदन के संबंध में निम्नानुसार कार्रवाई किए जाने हेतु सूचित किया जाता है कि ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र के पद कोड/क्रम संख्या कॉलम में 0 अथवा 1 अंकित करें।

ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र का बिन्दु संख्या 16 - जिन अभ्यर्थियों ने उक्त पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय विशेष श्रेणी के वर्ग आरजी/एनजीई/डीसी/एमई का विकल्य भरा गया है। ऐसे अभ्यर्थियों से ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र के बिन्दु संख्या 16 में सेवा का विवरण भरवाया जा रहा है। चूंकि उक्त विशेष श्रेणी हेतु केवल राजस्थान सरकार के कर्मचारी ही पात्र होते हैं इसलिए राजस्थान सरकार द्वारा जारी एम्पलोयी आई.डी. ही स्वीकार्य है। जो अभ्यर्थी राजस्थान सरकार के कर्मचारी नहीं होकर केंन्द्र सरकार/अन्य राज्य सरकार/अन्य विभागों के कर्मचारी है तथा उक्त विशेष श्रेणी का विकल्प चुना है ऐसे अभ्यर्थी एम्पलोयी आई.डी. की फील्ड (कॉलम) में (XXXX111122223333) भरें।
विज्ञापन


ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने किसी भी सेवा के कर्मचारी नहीं के उपरांत भी उक्त विशेष श्रेणी का विकल्प सुना है ऐसे अभ्यर्थी उक्तानुसार एम्पलोयी आई.डी. की फील्ड (कॉलम) में (XXXX111122223333) का अंकन करते हुए शेष अनिवार्य फील्ड (कॉलम) में वर्णमाला अक्षर (कककक)/अंक (12345)/दिनांक (01/01/2025) भरते हुए कॉलम की पूर्ति करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें